Showing posts with label मोनिश. Show all posts
Showing posts with label मोनिश. Show all posts

Saturday, September 28, 2019

छपार पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

छपार पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा



रिपोर्ट- मोनिश, बसेडा 

मुजफ्फरनगर। शनिवार
छपार। कोतवाली छपार क्षेत्र के बरला चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान फरार बदमाशों का पीछा कर पुलिस और बदमाशों के बीच ताजपुर लिक मार्ग  पर मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 10,000 का इनामी बदमाश घायल। मौके पर सीओ सदर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। फरार हुए बदमाशों की जंगल में घंटों कांबिंग की परंतु फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।


शनिवार की शाम छपार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एच एन सिंह अपनी टीम के साथ बरला पुलिस चौकी हाईवे पर रूटीन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुरकाजी की और से आ रही, संदिग्ध नंबर की स्प्लेंडर बाइक जिस पर तीन लोग सवार थे, बाइक को रोकने का पुलिस के द्वारा इशारा किया, तो पुलिस को देख कर उन्होंने बाइक को छपार की ओर भगा दिया।


छपार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बाइक सवार लोगों का पीछा  करते हुए, टोल प्लाजा से पहले ताजपुर भट्टा मोड़ पर घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ताजपुर भट्टे वाले रास्ते की ओर मुड़ गए, पुलिस ने बदमाशों को रुकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस टीम  ने भी गोली चलाई गोली एक बदमाश के पैर में लगी। उसके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए।


घायल बदमाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ की तो घायल बदमाश ने अपना नाम लोकेंद्र पुत्र उम्मेद निवासी बेनीपुर कोका थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर बताया । जब पुलिस ने घायल बदमाश का रिकॉर्ड निकाला तो  छपार थाने में बदमाश पर 8 मुकदमे दर्ज निकले, तथा उस पर दस हजार का इनाम भी सामने आया। पुलिस पुलिस द्वारा बदमाश से पूछताछ में उसमें उसके साथ फरार साथियों का नाम पूछा तो  बदमाश ने फरार साथियों का नाम तहसील व  रविंद्र उर्फ भूरा बताया पुलिस फरार बदमाशों का अपराधिक इतिहास कंगाल रही है।


घायल बदमाश से बरामद एक 315 बोर का तमंचा चार जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। मौके पर सी ओ सदर धंन्जय सिंह कुशवाह ने छपार पुलिस पुरकाजी पुलिस तथा रोहाना पुलिस के साथ  फरार बदमाशों की जंगल में  घण्टो तक तलाश जारी रखी। फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

अवैध असलहा बेचने व गिरोह बनाने वाले के विरुद्ध, जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस ने कुर्की कि कार्रवाई

अवैध असलहा बेचने व गिरोह बनाने वाले के विरुद्ध, जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस ने  कुर्की  कि कार्रवाई



रिपोर्ट- मोनिश, बसेडा 

मुजफ्फरनगर। छपार

जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली छपार क्षेत्र के गाँव  बड़ीवाला में जिला अधिकारी के आदेश पर अवैध अस्लाह तस्कर द्बारा गिरोह बनाकर अर्जित की गई सम्पति को मुजफ्फरनगर एसपी अभिषेक यादव व तहसीलदार सदर ने राजस्व  टीम के साथ गांव मे पहुंच कर कुर्की की कारवाही की।


 इस दौरान पुलिस प्रशासन ने समस्त गांव में ढोल व लाउडस्पीकर द्बारा सम्पति सीज का ऐलान कराया तथा अभियुक्त की जमीन व मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। 

शनिवार की सुबह छपार क्षेत्र के गाँव बड़ीवाला निवासी गोपाल पुत्र रुला के विरुद्ध थाना चरथावल पुलिस द्बारा की जा रही गेंगस्टर की विवेचना के तहत गोपाल द्बारा गिरोह बनाकर अवैध अस्लााह बैचकर अपनी पत्नी हुसनकली के नाम पर अर्जित की गई लाखो रुपये की सम्पति को डीएम सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर सम्पति कुर्की की कारवाही की गई। 


बाजारी कीमत के अनुसार सम्पति की कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है। एस पी  अभिषेक यादव ने तहसीलदार सदर पुष्करनाथ व सी ओ सदर धंन्जय सिंह कुशवाह के साथ गाँव बड़ीवाला पहुँच कर अभियुक्त के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया तथा जमीन के खसरा नम्बर 522 व 552 पर बोर्ड लगाकर सम्पति कुर्की की कारवाही की 


इस मौके पर छपार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एच एन सिंह चरथावल थाना सुबे सिंह, एस आई इंतजार अहमद सहित भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद रह।

Friday, September 13, 2019

जनपद मुजफ्फरनगर की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को पैर में गोली मारकर किया लंगडा, दूसरा बदमाश भागने में राह कामयाब। ग्रामीणों ने सदर सीओ को कंधे पर बिठाकर, पुलिस जिंदाबाद के लगाए नारे

जनपद मुजफ्फरनगर की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश को पैर में गोली मारकर किया लंगडा, दूसरा बदमाश भागने में राह कामयाब।

ग्रामीणों ने सदर सीओ को कंधे पर बिठाकर, पुलिस जिंदाबाद के लगाए नारे






(रिपोर्ट- मोनिश- बसेडा)

मुजफ्फरनगर : छपार क्षेत्र के रामपुर रेई लिंक मार्ग पर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड में एक 15 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल तथा उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। छपार तथा पुरकाजी पुलिस ने घंटों जंगल की कांबिंग की  परंतु फरार बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा व एक जिन्दा कारतूस एक खोका बरामद किया।




 सीओ सदर मौके पर घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय भिजवाया मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सीओ सदर को कंधे पर बैठाकर मुजफ्फरनगर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए शुक्रवार की शाम छपार पुलिस पुरकाजी थाने में हुई, मुठभेड़ मैं फरार बदमाश की रामपुर रेई लिंक मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय रामपुर गांव की ओर से दो बाइक सवार स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर बिना नंबर की पर आते दिखाई दिये तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे रेई की तरफ जाते हुए नजर आए पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया परंतु बदमाश बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते भागने लगे पीछा कर रही छपार पुलिस ने रोकने को ललकारा उसके जवाब में बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया व उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम फैजान पुत्र शमशाद निवासी थाना पुरकाजी बताया 


सीओ सदर धनंजय कुशवाहा

मौके पर पहुंचे सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने बताया कि फरार बदमाश पर गागालेडी थाने में 8 मुकदमे तथा मेरठ में कई मुकदमे हैं वह काफी समय से फरार चल रहा था। जिस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आज छपार पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है तथा घायल बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है मौके पर पुरकाजी पुलिस तथा छपार पुलिस मौजूद रही इस दौरान छपार कोतवाली प्रभारी एच एन सिंह,  एसआई विजेंद्र शर्मा, एस आई सुनील नागर, कॉन्स्टेबल सनी चट्टा, कांस्टेबल देवेंद्र, कांस्टेबल मोहम्मद  नौशाद ,कांस्टेबल मौहम्मद अहसास सहित रोहाना पुलिस मौजूद रही ।

Tuesday, September 10, 2019

भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अन्तरगत मदरसे में पांच दिवसीय स्काउट सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अन्तरगत  मदरसे में पांच दिवसीय स्काउट सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।





(रिपोर्ट- मोनिश- बसेडा)

मुजफ्फरनगर। छपार

छपार में जमीयत यूथ क्लब के द्वारा समस्त जनपद में चलाए जा रहे। भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अन्तरगत  मदरसे में पांच दिवसीय स्काउट सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्काउट के साथ जमीयत यूथ क्लब के कन्विनर ने झंडा फहराकर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जमीयत यूथ क्लब एवम भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में आपदाओ के समय होने वाले बचाव व राहत कार्यों की जानकारी दी।

मंगलवार को छपार के छपरा रोड पर स्थित मदरसा दारुल उलूम पर जमीयत यूथ क्लब व भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड सोपान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनेकों गांव से आए स्काउट गाइड रोवर ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जमीयत यूथ क्लब के जिला कन्वीनर मौलाना हुसैन अहमद कासमी ने झंडा फहराकर स्काउट गान के साथ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जमीयत यूथ क्लब का मुख्य उद्देश्य भारत स्काउट गाइड के साथ मिलकर देश में आपदाओं के समय राहत एवं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तैयार रहने का उद्देश्य है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर जनपद के प्रत्येक गांव पर जमीयत यूथ क्लब द्वारा भारत स्काउट गाइड सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य किसी भी आपादा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों  को कैसे किया जाता है।  प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हमेशा से जमीअत उलमा ए हिंद का इतिहास रहा है। चाहे केदारनाथ आपदा हो उत्तरकाशी में आया भूकंप हो गुजरात में आई त्रासदी हुई हो इसी प्रकार के अनेकों आपदाओं के समय राहत एवं बचाव के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा जमीयत का इतिहास आपस में भाईचारा एवं मिलकर रहने का है। भारत स्काउट गाइड संगठन ही नहीं ब्लकि एक मिशन है और जमीयत यूथ क्लब इस मिशन को कंधे से कंधा मिलाकर हर तरीके से सहयोग करता है। तथा प्रशिक्षण में यही यही सिखाया जा रहा है। इस अवसर पर जमीयत यूथ क्लब के जिला कन्वीनर मौलाना हुसैन अहमद, कासमी मोहम्मद इकराम, नादिर अली बब्लू त्यागी, मौलाना सालिम कारी, अब्दुल अजीज कारी शान, मोहम्मद शिविर ट्रेनर सिबली अहमद,  शिविर संचालक सालिम त्यागी आदि मौजूद रहे।।

Monday, September 2, 2019

लालच के चक्कर में पड़ी खाकी के दामन पर लगाये बेगुनाह ने दाग बसेड़ा चौकी उप निरीक्षक रवि करण घीरे आरोपों के घेरे में





                           पीड़ित- प्रवेज 

(रिपोर्ट - मोनिश, बसेडा)

बसेड़ा। सोमवार

जिन पर तकिया हो वही पत्ते हवा देने लगें मुहाविज़ ही जब जान का दुश्मन हो जाये तो विश्वास दरक जाता है। कानून के रखवाले ही कानून को धता बताकर कर्तव्यों से अपरिचित हो जाएं तो आम नागरिक में असुरक्षा की भावना पैदा होना स्वाभाविक है। प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी खाकी के  दामन पर लगे दाग गहरे हो रहे हैं। जिससे पुलिस प्रशासन की छवि को भारी नुकसान हो रहा है। थाना छपार पुलिस द्वारा बेगुनाह को जबरदस्ती आरोपी बनाने का चोंकाने वाली घटना प्रकाश में आयी है। जिससे जनपद की पुलिस को दागदार करने का कार्य किया है। पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों के दरबार मे इंसाफ की गुहार लगाई है।थाना छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी प्रवेज़ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि गत 18 अगस्त को उसके भतीजे जावेद पर गय्यूर व कय्यूम ने जानलेवा हमला कर गोलियां बरसा कर घायल कर दिया था। जिसमे में प्रवेज़ के भाई मुस्तकीम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी हुई है। गत 22 अगस्त को बसेड़ा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक रवि किरण दो  कॉन्स्टेबल के साथ मध्यरात्रि उसके घर मे घुस आये तथा उसके साथ व घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुवे प्रवेज़ को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गये। घर की महिलायें शोर मचाती रही, किन्तु पुलिस ने एक न सुनी व आधी रात को पुलिस प्रवेज़ को चौकी पर ले गयी। तथा वहाँ से कार में डालकर थाना छपार ले जाया गया जहाँ फिल्मी विलेन की भाँति प्रवेज़ से व्यवहार किया गया। कागज़ के पेपर पर लिखी तहरीर पर प्रवेज़ को हस्ताक्षर करने को कहा गया। प्रवेज़ द्वारा इनकार करने पर उसको प्रताड़ित करते हुवे पुलिस द्वारा ज़बरदस्ती हस्ताक्षर कराने के साथ साथ तहरीर को पढ़ते हुवे वीडियो भी बनाई गयी। जिसमें नवाब मिस्त्री नामक व्यक्ति का नाम उससे कहलवाया गया। प्रवेज़ ने बताया कि नवाब मिस्त्री से उसकी कोई खुन्नस अथवा दुश्मनी नही हैं। पुलिस उसको व उसके परिवार को आतंकित कर नवाब को आरोपी बनाने व प्रवेज़ के खिलाफ फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज करने की धमकी बार बार घर पर आकर पुलिस दे रही है। पीड़ित ने अपने परिवार की जान को पुलिस से खतरा बताते हुवे सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूर्व में भी एक व्यक्ति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर रवि किरण उपनिरिक्षण पर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया था कि मुझे जबरन अपनी हिरासत में लेकर ₹40000 की मांग करके और मेरे से ₹40000 लेकर मुझे छोड़ा गया था। जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस ऐसा ही करते रही तो जनता पर से पुलिस का विश्वास उठ जाएगा।

ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात

बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...