Showing posts with label शमशाद चौधरी. Show all posts
Showing posts with label शमशाद चौधरी. Show all posts

Sunday, August 25, 2019

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, महिला के परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप  मृतक महिला के ससुराल पक्ष के लोग मकान का ताला लगाकर हुए फरार

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, महिला के परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप

 मृतक महिला के ससुराल पक्ष के लोग मकान का ताला लगाकर हुए फरार



कैराना । रविवार
(रिपोर्ट-शमशाद चौधरी,  गुलवेज सिद्दीकी)
कैराना। देर रात गर्भवती महिला ने एक शिशु काे जन्म दिया गया था। लेकिन प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत होना बताया गया था। वही बाद मे मृतक नवजात शिशु की मां की भी मौत हो गई। नवजात शिशु व उसकी मां की मौत पर मृतका के परिजनाे ने हत्या का आरोप लगाते हुए। कैराना कोतवाली पर ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर मतृका के शव काे पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। मामला नगर के माैहल्ला आलकला का है, जहां शनिवार की देर रात्रि गर्भवती महिला ने एक शिशु को जन्म दिया था। लेकिन बाद प्रशुता  एवं नवजात शिशु की  भी मौत हो गई। वही मामले की सूचना मृतका के परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। और परिजन आनन-फानन में कैराना पहुंच गए। वही रविवार की प्रातः जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी निवासी मृतका के भाई इमरान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन महजबी की शादी गत 2018 के नवंबर माह को कैराना के माैहल्ला आलकला निवासी शालू पुत्र अफजाल के साथ हुई थी। वही आरोप लगाया कि तभी से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे, उसकी बहन गर्भवती थी, डिलीवरी का पता चलने पर इमरान नें अपनी बहन को फोन किया था। ससुरालियों ने फोन पर बात नहीं कराई। उसके बाद एक रिश्तेदार के माध्यम से रात 11 बजे उसकी बहन से फोन पर बात हुई। उसकी बहन ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगा रही थी और यहां से ले जाने की बात कह रही थी। वही देर रात उसकी बहन की मौत हो गई। कैराना निवासी एक व्यक्ति द्वारा उनको सूचना दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि महजबी के मौत हाे गयी है। आशा से मिली जानकारी के अनुसार महिला के प्रसव  पीड़ा होने पर नगर के अर्बन सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जिससे वह गर्भवती महिला को लेकर नगर के निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गए।  और वहां से  सीधे अपने  घर ही ले गए। जहां उसने  एक शिशु को जन्म दिया  परंतु  प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। 
उधर पुलिस ने मामले में तहरीर लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर मृतक महिला के ससुराल पक्ष के लोग अपने मकान पर ताला डालकर फरार हो गए हैं।

बाकी उक्त मामले में सी ओ कैराना राजेश तिवारी  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माैत का कारण साफ हो पाएगा, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच करने से जुड़ गई है।

ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात

बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...