Sunday, August 25, 2019

श्री दुर्गा चांदनी वाला मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

श्री दुर्गा चांदनी वाला मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव





बुढ़ाना (नसीम कुरैशी)। बुढ़ाना कस्बे में श्री दुर्गा चांदनी वाला मंदिर के भव्य प्रांगण में बीती शनिवार की देर रात को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बडी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में यहां पर विराजमान रहे बुढ़ाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के कद्दावर नेता जितेन्द्र त्यागी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बुढ़ाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह व बुढ़ाना के एमबीबीएस चिकित्सक डाक्टर सोनू कश्यप संयुक्त रूप से रहे। मिली जानकारी के आधार पर कस्बा बुढ़ाना के श्री दुर्गा चांदनी वाला मंदिर के प्रांगण में पिछले नौ वर्षों की भांति इस वर्ष भी महर्षि कश्यप समिति बुढ़ाना द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ बुढ़ाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में सुन्दर-सुन्दर झांकियों के साथ साथ बाबा अमरनाथ की गुफा, माता वैष्णों देवी की गुफा के साथ साथ शिव कैलाश पर्वत का भव्य दृश्य प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बुढ़ाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह ने माता वैष्णों के दरबार में दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर सोनू कश्यप, सीताराम कश्यप, मुकेश कश्यप (नानु), वेदपाल कश्यप, सुनील काश्यप, कल्लू कश्यप, अरुण कश्यप, पवन कश्यप, विपुल कश्यप व पप्पू कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे। डॉक्टर सोनू कश्यप ने कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया और अपनी टीम के साथ मिलकर विकास पुरुष की उपाधि से सुशोभित बुढ़ाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी को उनके जन्मदिवस की बधाईयां भी दी और उनको उपहार भेंट कर उनकी लंबी आयु की कामना ईश्वर से की। इस दौरान बुढ़ाना पुलिस भी उपस्थित रही। कुल मिलाकर उक्त धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

गांव में छापेमारी करने गई बिजलेंस टीम का जमकर हुआ विरोध गन्ना भुगतान के बाद ही विद्युत विभाग के बकाए बिल का गांव में कैंप लगाकर होगा भुगतान रोहाना खुर्द के किसानों ने विजिलेंस एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी चेतावनी

गांव में छापेमारी करने गई बिजलेंस टीम का जमकर हुआ विरोध

गन्ना भुगतान के बाद ही विद्युत विभाग के बकाए बिल का गांव में कैंप लगाकर होगा भुगतान

रोहाना खुर्द के किसानों ने विजिलेंस एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी चेतावनी




मुजफ्फरनगर।विजिलेंस एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम का गांव रोहाना खुर्द मे गांव के विद्युत बिल बकाएदारो के यहां छापामार कार्रवाई का हुआ विरोध गन्ना भुगतान के बाद ही विद्युत विभाग के बकाय बिल का गांव में कैंप लगाकर कराया जाएगा भुगतान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसान गरीबों का उत्पीड़न भाकियू हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
प्राप्त समाचार के अनुसार तहसील सदर क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गांव रोहाना के बकाया बिल उपभोक्ताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई गांव में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल वसूली की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।गांव में विजिलेंस द्वारा छापेमारी की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई सूचना पर भाकियू नेताओं ने मौके पर पहुँचकर गांव में विजिलेंस एवं विद्युत विभाग द्वारा बिल बकाया वसूली की की जा गांव में छापेमारी करने गई बिजलेंस टीम का जमकर हुआ विरोध



गन्ना भुगतान के बाद ही विद्युत विभाग के बकाए बिल का गांव में कैंप लगाकर होगा भुगतान



रोहाना खुर्द के किसानों ने विजिलेंस एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी चेतावनी

रही कार्रवाई का भाकियू नेताओं ने जमकर विरोध किया भाकियू नेताओं ने कहा कि गांव के किसानों का जब तक गन्ना भुगतान नहीं किया जाता तब तक किसान विद्युत विभाग का बकाया बिल भुगतान करने में असमर्थ है।भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कहा यदि विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर बकाया बिल भुगतान को लेकर कार्रवाई की जाती है तो भाकियू सड़कों पर उतर कर हर लड़ाई लड़ने को तैयार है प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर विजिलेंस के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द में बकाया बिल वक्ताओं के यहां विद्युत विभाग टीम के संयुक्त कार्रवाई की जा रही थी इसी दौरान गांव मे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा बकाया बिल उपभोक्ताओं के यहां कार्रवाई का विरोध किया गया, भाकियू एवं गांव के बकाया बिल उपभोक्ताओं ने गन्ना भुगतान के बाद विद्युत विभाग का बकाया बिल भुगतान गांव में ही विभाग द्वारा कैंप लगाकर जमा कराने की मांग की गई घंटों चली वार्तालाप के बाद विजिलेंस एवं विद्युत विभाग की टीम बिन कार्रवाई के ही वापस लौट गई।
भाकियू नेता सहारनपुर मंडल महासचिव डॉ मणिकांत भारद्वाज ने कड़े शब्दों मे विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि गांव में किसी भी कीमत पर बिजलेंस टीम की छापेमारी से ग्रामीणों का शोषण नही होने देंगे, चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े।किसानों का गन्ना भुगतान होते ही गांव में विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगवाकर विभाग का गांव के उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करा दिया जाएगा

Saturday, August 24, 2019

शामली पुलिस की जनता से अपील !सावधान ! सावधान !! ख़बरदार !!!

शामली पुलिस की जनता से अपील !सावधान ! सावधान !! ख़बरदार !!!

“बच्चा चोर ! बच्चा चोर !!” के फ़र्ज़ी शोर पर न खोएँ अपना होश ! वरना, सड़ेंगे जेल में; फिर न देना किसी और को दोष !! पिछले 2-4 दिनों से कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह अफ़वाह फैलाई जा रही है कि “बच्चों की चोरी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है।” पर, शामली पुलिस की तरफ़ से आपको आगाह करना व बताना बेहद ज़रूरी है कि इस तरह की बातें प्राय: फ़र्ज़ी, बेबुनियाद और ‘केवल अफ़वाह’ पाई गई हैं। साथ ही, आपको यह भी बताना है कि यदि आपको कभी भी बच्चा चोरी की सूचना मिले या कभी आपको ‘बच्चा चोर ! बच्चा चोर !!’ का ‘शोर’ ही सुनाई दे जाए तो सबसे पहले 100 नम्बर डायल करके पुलिस को सूचना दें। याद रखना, आपको सबसे पहले 100 नम्बर डायल करना है। आपको यह भी बताना ज़रूरी है कि कुछ ज़िलों से 1-2 ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बच्चा-चोरी की अफ़वाहों को सुनकर लोगों ने अपना होश खो दिया और अपना आपा खो बैठे। फिर क्या था; किसी अजनबी या किसी निर्दोष आदमी को बच्चा-चोर मान बैठने की बड़ी-भारी ग़लती करते हुए कुछ लोगों ने उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया। बाद में जब पुलिस आई तो उसे मजबूर होकर पूरी की पूरी भीड़ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड विधान की गंभीर धाराओं में मुकद्मा लिखना पड़ा। इसके बाद परिणाम क्या हुआ होगा? आप समझ गए होंगे ! कई-कई लोगों को अपनी आज़ादी खोकर, सलाखों के पीछे पहुँचकर, हाथ मल-मलकर पछताने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए, हम सब आप से यही अपील करते हैं कि कृपा करके कभी भी क़ानून को अपने हाथ में ना लें; वरना बाद में, आप और आप के परिवार को ही पछताना पड़ेगा; कोई भी मदद करने के लिए आपके साथ खड़ा नहीं होगा। आपके परिवार की हँसी-ख़ुशी और आपके घर का सुकून, सब कुछ छिन जाएगा; जिसके ज़िम्मेदार कोई और नहीं बल्कि आप ख़ुद होंगे, और केवल आप ही होंगे ! अतएव, कृपा करके अफ़वाहों पर ध्यान न दें; अफ़वाहों को हवा न दें। पुलिस का सहयोग लें और पुलिस को सहयोग दें; इसी में हम सभी की भलाई है। धन्यवाद ! जय हिन्द !!

शामली पुलिस द्वारा जनहित में जारी...

Friday, August 23, 2019

एसडीएम कैराना पर दबाव बनाने एवं बाजारों में ही ठेलिया लगवाने के नाम पर गरीब ठेली वालों से अवैध धन उगाही करने वाले कथित समाज सुधारक की जांच कराए जाने की मांग

एसडीएम कैराना पर दबाव बनाने एवं बाजारों में ही ठेलिया लगवाने के नाम पर गरीब ठेली वालों से अवैध धन उगाही करने वाले कथित समाज सुधारक की जांच कराए जाने की मांग




कैराना। नगर के मुख्य राज्य मार्ग एवं विभिन्न बाजारों से भीड़ कम करने हेतु जनप्रिय उप जिलाधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा द्वारा नगर की पुलिस चौकी किला गेट के सामने सराय के खाली पड़े मैदान को फल बाजार के रूप में विकसित कराकर वहां पर विभिन्न फलों की ठैलियां लगाने के निर्देश दिए जाने के बाद जहां सैकड़ों ठैलिया वालों ने अपनी ठेलियां लगाकर बिक्री भी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर इसी संबंध में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मैं आया है कि उप जिलाधिकारी कैराना एसडीएम डॉ अमित पाल द्वारा जनहित में नगर में कराए जा रहे चौमुखी विकास कार्य अनेकों सफेदपोश को रास नहीं आ रहे हैं। साथ ही उनकी कुछ चल भी नहीं पा रही है। लेकिन इन सबसे अलग हटकर एक तथाकथित समाज सुधारक बहुत ही आगे कि चीज में निकला तथा उसने गरीब ठेली वालों के दर्द को महसूस करते हुए उन्हें यह कह कर कि वे ऐसे नेताओं को कैराना  में एक कार्यक्रम कर बुला रहे हैं। जो या तो एसडीएम कैराना पर दबाव बनाएं आएंगे अथवा एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा को कैराना  से हटवाने में भूमिका अदा करेंगे इन के लिए प्रत्येक ठेली वाले से युवा सर्व समाज एकता सेवा समिति सहारनपुर मंडल के नाम पर ₹50 की रसीद काटते हुए कई हजार रुपय की अवैध उगाही की है। उपरोक्त मामला तब प्रकाश में आया जब सभी ठेली वाले पानीपत खटीमा राजमार्ग एवं मेन बाजार, चौक बाजार सहित नगर के विभिन्न चौराहों एवं बाजारों से पुलिस एवं प्रशासन तथा नगरपालिका प्रशासन से संयुक्त सहयोग से पुलिस चौकी किला गेट के सामने सराय के मैदान में विकसित किए जैसे फल बाजार में ठेले लगाने जाने के लिए प्राप्त हुई तब जाकर ठेली वाले दिलशाद, जावेद, शहजाद, सलीम, रईस आदि ने मुंह खोलने शुरू किए कि हम सब से तो नगर के एक तथाकथित समाज सुधारक ने पूर्व समय में चंदा वसूली की है। तथा जब हमने अब उससे सहायता की गुहार की है। तो वह हमें इधर-उधर की बातों में उलझा रहा है। तथा हमारे जोर देने पर कहता है। कि अभी देखते जाओ मैं एसडीएम कैराना पर किस तरह से दबाव बनाता हूं तथा आप लोगों की ठैलियां फिर से बाजार   में ही लगवाकर दम लूंगा उपरोक्त मामला जहां नगर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जागरूक नागरिकों ने मिडिया के माध्यम से जनप्रिय जिला अधिकारी अखिलेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी कैराना डॉ अमित पाल शर्मा से इस ओर ध्यान देकर गरीब ठेली वालों से अवैध धन उगाही करने वाले तथाकथित सफेदपोश समाज सुधारक के क्रियाकलार्यो की जांच कराए जाने की मांग की है। तथा नगर में हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी सभी आमजन से अपील की गई है। समय रहते अगर इस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान ना दिया तो उपरोक्त समाज सुधारक एवं इसकी चैन मंडली कहीं नगर की शांति व्यवस्था को प्रभावित न कर दे

Thursday, August 22, 2019

उत्तर प्रदेश पुलिस मुजफ्फरनगर थाना छपार ,की चौकी इंचार्ज रविकरण पर लगा ₹40000 लेकर निर्दोष व्यक्ति को हिरासत से छोड़ने का आरोप,,

उत्तर प्रदेश पुलिस मुजफ्फरनगर थाना छपार ,की चौकी इंचार्ज रविकरण पर लगा ₹40000 लेकर निर्दोष व्यक्ति को हिरासत से छोड़ने का आरोप,,


रिपोर्ट- मोनिश मुजफ्फरनगर




मुजफ्फरनगर । थाना  छपार के बसेड़ा चौकी का है जहां एक पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि 2 दिन पूर्व हुए दो आपसी भाइयों के झगड़े में घायल व्यक्ति के साथ प्रार्थी जिला हॉस्पिटल चला गया जहां चौकी इंचार्ज ने उसको तहरीर देने के लिए बोला प्रार्थी ने कहा कि मैं केवल मिलने चलने वाला व्यक्ति हूं और तहरीर के विषय में घायल व्यक्ति के परिवार वाले बताएंगे इतना कहते ही चौकी इंचार्ज रवि करण आग बबूला हो गया और प्रार्थी को उसी रात घर से लगभग 2:30 बजे उठाकर लॉकअप में बंद कर दिया और प्रार्थी पर किसी झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाते हुए प्रार्थी के परिवार वालों से प्रार्थी को छोड़ने के नाम पर ₹40000 चौकी इंचार्ज  बसेड़ा रवि करण ने ले और यह भी धमकी देते हुए छोड़ा कि यदि किसी को बताया तो तुम्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दूंगा आज पीड़ित परिवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दफ्तर पहुंच कर सारा हाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुनाया जिन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की बात कही है अब सवाल यह उठता है कि एक और उत्तर प्रदेश में योगी कि पुलिस बदमाशों से लगातार लोहा ले रही है तो वही जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार के चौकी इंचार्ज रवि करण पर जो पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया गया है यदि यह सत्य है तो जनपद मुजफ्फरनगर थाना छपार पुलिस की साख पर सवाल उठने लाजमी है ।

उत्तर प्रदेश में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कारण..

उत्तर प्रदेश में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कारण.. 




रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 



देश में 23 अगस्त  की जन्माष्टमी है और इस दिन ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे लेकिन उत्तर प्रदेश में लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश में 23अगस्त को जन्माष्टमी और 24 अगस्त को चौथा शनिवार है  25 अगस्त को  रविवार हैं। इस कारण उत्तर प्रदेश में 3 दिन  बैंक बंद रहेंगे। इन तीनों छुट्टियों में एटीएम कार्ड का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। एलडीएम ने बताया कि सभी बैंकों को एटीएम में पर्याप्त कैश डालने को कहा गया है इसके साथ इंटरनेट बैंकिंग इन तीनों छुट्टी वाले दिन में कर सकते हैं।

Wednesday, August 21, 2019

26 अगस्त को भाकियू के कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर देंगे धरना।

26 अगस्त को भाकियू के कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर देंगे धरना।

मुजफ्फरनगर। बुधवार




रिपोर्ट- फिरोज खान  (मु. नगर)

भारतीय किसान यूनियन अमबावता के जिला अध्यक्ष शाह आलम ने ब्लॉक मोरना के किसानों से मिल  कर उन की समस्या सुनी।


किसानों की यह समस्या है कि अभी तक हमारा गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है और विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा हमें फर्जी मुकदमे में फसाया जा रहा है। एवं आए दिन हमारी टूवेल पर से मोटर चोरी होते रहते हैं जिसकी शिकायत हम संबंधित अधिकारी से करते हैं शिकायत करने के बावजूद भी हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

किसानों की समस्या सुनकर जिला अध्यक्ष शाह आलम ने किसानों के बीच में बोलते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन अमबावता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 26 अगस्त दिन सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात

बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...