Saturday, March 8, 2025

ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात

बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैनात,आदि समस्याओं को लेकर अवगत कराया और जल्द निस्तारण का आश्वासन मिला। 
     ग्राम पंचायत बिडौली सादात के  बीड़ीसी अच्छू मियां,समाज सेवी बाकर अली ने ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह से उनके आवास शामली पर मुलाकात की मुलाकात में अवगत कराया कि गांव में नाला टूटा पड़ा था जिसका प्रस्ताव प्रमुख साहब की निधि से पास किया गया है हम उनका शुक्रिया करते है इसके साथ गांव की समस्या से अवगत कराया जिसमे गलियां में कीचड़ गंदगी भरी हैं गलियों की सफाई काफी दिनों से नही हो रही है। सफाईकर्मी तैनात नही है वहीं गांव में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है  कच्चा रास्ता मिट्टी कार्य, निर्माण, अलग-अलग 400 मीटर सड़क की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख ने गांव की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
#vidhayakdarpan 
8010884848

Tuesday, March 4, 2025

जिला अध्यक्ष ने देशवासियों को रमज़ान उल माह की दी मुबारकबाद

 बिड़ौली/शामली। ऑल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी के जिला अध्यक्ष शामली हाफिज मोहम्मद इनाम ने सभी देशवासियों और जनपद वासियों को रमज़ान उल मुबारक की मुबारकबाद दी और उन्होंने कहा कि यह महीना बहुत-बहुत मुबारक सभी साथियों से एक गुजारिश है कि अल्लाह ने हमें मौका दिया है खूब इबादत करे। गुनाहों की तौबा करे अपने मुल्क की खुशहाली लिए दुआ करे हमारे घर परिवार रिश्तेदार अड़ोस पड़ोस यार और अकारीब जो इस दुनिया से चले गए हैं उनके लिए दुआएं मगफिरत करें जितना भी हो सकता है इबादत करें और हर बुराई से बचे सदका जकात फ़ितरा सही तरीके से निकल कर जरूरतमंद लोगो तक पहुंचाये ये आपकी ज़िम्मेदारी है मेरी नौजवान साथियों से गुजारिश है कि गली मोहल्ले में वक्त ना बिताए खूब इबादत करें. अपने लिए अपने घर वालों के लिए अपने यार रिश्तेदारों के लिए खूब दुआ करे। मेरी दुआ है कि आप सब हमेशा खुश-ओ-अबाद रहें।
#vidhayakdarpan 
8010884848

Monday, July 8, 2024

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय शामली बनत पर कलेक्ट्रेट पहुंच करके जिलाधिकारी शामली को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बनारस में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी के पोस्टर को फाड़ने और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के घर को  घेरने को लेकर महामहिम राज्यपाल जी से दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्यवाही करने की मांग कीज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी शामली के ज़िला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा कि संसद में पिछले दिनों माननीय राहुल गांधी जी की आक्रामकता से नरेंद्र मोदी के द्वारा बनाए गए नकली हिंदुओं का पर्दाफाश किया उसको लेकर के भारतीय जनता पार्टी के अंधभक्त कार्यकर्ता घबरा गए हैं ज़िला महासचिव शमशीर खान ने कहा संसद में श्री राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकते हैं हिंदू एक दूसरे को प्यार का संदेश देते हैं हिंदू समाज के लोग दूसरे की रक्षा करते हैं किसी को डराते नहीं है लोगों में प्यार मोहब्बत बांटने का काम करते हैं राहुल गांधी ने खूबसूरती से हिंदू समाज की बात को रखा परंतु प्रधानमंत्री जी इस बातों से घबराते हुए संसद में नकली हिंदू का वर्णन किया इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदू समाज बीजेपी का नहीं है मोदी का नहीं है हिंदू समाज भारतवर्ष का है इसी बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला जलाते हुए अजय राय पर भी हमला करने का प्रयास किया इस घटना कर्म की शामली कांग्रेस कड़े शब्दों  में निंदा करती है शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने कहा कि हिंदू समाज सर्व कल्याणकारी है वह कभी किसी का अहित नहीं कर सकता है परंतु भारतीय जनता पार्टी में बैठे कुछ नकली हिंदू देश में नफरत फैलाने के साथ-साथ अमन चैन को खाक में मिटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इसके लिए दृढ संकल्पित है कि देश में अमन और शांति कायम करेंगेजिला उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने बताया कि माननीय राहुल गांधी जी देशवासियों को हमेशा सच्चाई से अवगत कराते आए हैं भाजपा सरकार सच्चाई से मुंह मोड़ना चाहती है वह अपनी हिंसक छवि उजागर करने का काम कर रही है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान शहर अध्यक्ष लोकेश कटारिया जिला महासचिव शमशीर खान जिला उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक सैनी संजीव शर्मा पंकज मलिक नगर अध्यक्ष बनत  चौधरी मुंशाद प्रदीप कश्यप एडवोकेट आरिफ राव संदीप राणा इंतजार बागबान कारी जुल्फान साबिर रिजवान आलम जबर सिंह पाल आदि मौजूद रहे। विधायक दर्पण न्यूज शामली उत्तर प्रदेश से पत्रकार शौकीन सिद्धिकी की रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

Sunday, July 7, 2024

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनपद शामली के कांग्रेसियों ने पौधे लगाकर राजीव गांधी वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया

 


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनपद शामली के कांग्रेसियों ने पौधे लगाकर राजीव गांधी वृक्षारोपण कार्यक्रम को संपन्न किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने एक सरकारी विद्यालय में पौधे लगाए अखलाक प्रधान ने तेजी से कट रहे पेड़ों के लिए चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि हमारे यहां बूथ लेवल तक जितने भी कार्य करता है सब एक-एक पेड़ लगाकर इस मिशन को कामयाब बनाएंगे जिला महासचिव शमशीर खान ने बताया हमारे जीवन में हरियाली का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है

इन पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है व भीषण गर्मी में भी यह हमको राहत देते हैं इसलिए हमारे स्वस्थ् रहने के लिए हमें पौधे लगाते रहना चाहिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 

जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान 


जिला कोषाध्यक्ष इब्राहिम सिद्दीकी 

जिला महासचिव शमशीर खान 


एनसीडब्ल्यू सी के प्रदेश अध्यक्ष इकराम अंसारी 

यूथ कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर सलमान राणा 

ताहसीम प्रधान कासिम मिर्जा आदि मोजूद रहे

विधायक दर्पण न्यूज शामली उत्तर प्रदेश से पत्रकार शौकीन सिद्धिकी के साथ प्रैस फोटोग्राफर तल्हा मिर्ज़ा की रिपोर्ट 

#vidhayakdarpan 

8010884848

Thursday, July 4, 2024

हाथरस की घटना में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एवं घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर केंडिल जलाकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की

कल दिनांक 3 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  निर्देश पर  जिला कांग्रेस कमेटी शामली के पदाधिकारीयो द्वारा हाथरस की घटना में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एवं घायलों की  शीघ्र  स्वस्थ होने की कामना को लेकर केंडिल जलाकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे 
जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान 
जिला महासचिव शमशीर खान 
जिला उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप
विधि विभाग के जिला चेयरमैन समून एडवोकेट
मुंसद चौधरी जाबिर चौधरी
अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव नफीसअली 
यूथ कांग्रेस  जिला कोऑर्डिनेटर सलमान राणा 
कैराना नगर अध्यक्ष जावेद अहमद 
जिला उपाध्यक्ष पंचायती राज विभाग कासिम चौधरी सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। विधायक दर्पण न्यूज शामली उत्तर प्रदेश से पत्रकार शौकीन सिद्धिकी के साथ प्रैस फोटोग्राफर तल्हा मिर्ज़ा की रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

Saturday, February 17, 2024

भारतीय जनता पार्टी का आज से दिल्ली में शुरू हुआ दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन के समय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुल नाथ के साथ छिंदवाड़ा से दिल्ली पहुंचे


कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकले हुई तेज.....भारतीय जनता पार्टी का पूरा केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद, कमलनाथ अपने पूर्व निर्धारित सारे कार्यक्रम को निरस्त करते हुए दिल्ली पहुंचे... सूत्रों के अनुसार दिल्ली में आज बीजेपी के आला नेताओं के साथ कमलनाथ की हो सकती है चर्चा, बीजेपी के आला नेता दिल्ली में है मौजूद दिल्ली में आज से शुरू हुआ है बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में कमलनाथ के बंगले पर भी गहमा गहमी, कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने पर बंगले पहुंचे कई आला नेता और विधायक

#विधायकदर्पण #vidhayakdarpan

8010884848

www.vidhayakdarpan.in

Saturday, February 10, 2024

स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी के द्वारा किसानों मजदूरों अतिपिछड़ों के हितों में किए गए कार्यविषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय लोकदल शामली के सभी सम्मानित पूर्व सांसदों,पूर्व एवं वर्तमान विधायकों,पूर्व एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुखों,पूर्व एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों,वरिष्ठ प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों,सभी प्रकोष्ठों के सम्मानित जिलाध्यक्षों,वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि *हम सभी के प्रेरणास्रोत किसान मजदूर मसीहा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल परम श्रद्धेय स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी का जन्मदिन थाना आदर्श मंडी के पास पार्टी कार्यालय पर दिनांक 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे* धूमधाम से मनाया जायेगा।
 प्रातः 10:00 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जायेगा तथा उसके पश्चात स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी के द्वारा किसानों मजदूरों अतिपिछड़ों के हितों में किए गए कार्यविषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
    अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि समय पर पहुंचकर स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कष्ट करें। पत्रकार नसीम कुरैशी की रिपोर्ट 

                         धन्यवाद
                चौधरी वाजिद अली
           जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल
                    जनपद शामली
#vidhayakdarpan
#विधायकदर्पण
www.vidhayakdarpan
8010884848

Friday, February 9, 2024

अब किस मुंह से इनकार करूं...' जयंत चौधरी ने बीजेपी के साथ गठबंधन पर लगाई मुहर

जयंत चौधरी का अब NDA में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को मोदी सरकार ने RLD चीफ जयंत चौधरी के दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया। सरकार के इस ऐलान के बाद जयंत काफी भावुक दिखे, उन्होंने पीएम मोदी का दिल से शुक्रिया अदा किया। इस बीच जब उनसे BJP के साथ हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया तो जयंत ने कहा,'अब में किस मुंह से इनकार करूं'। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए बड़ा दिन है। मैं भावुक हूं, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं। देश उनका शुक्रिया अदा करता है। प्रधानमंत्री मोदी देश की नब्ज को समझते हैं। आज कमेरा वर्ग, किसान और मजदूरों का सम्मान किया जा रहा है। यह करने की क्षमता और किसी सरकार में नहीं रही। मुझे आज मेरे पिता अजीत सिंह की याद आ गई। मैं कितनी सीटें लूंगा इस बात पर ध्यान ना दें। अब मैं किस मुंह से इनकार करूं। मैं अपना कुछ डिलीट नहीं करूंगा। जैसी राजनीतिक परिस्थिति रहती है। मैं अपनी बात को आगे रखता हूं।
#विधायकदर्पण
#vidhayakdarpan
www.vidhyakdarpan.in
8010884848

Monday, September 11, 2023

दक्षिणी राजस्थान डूंगरपुर मे तीसरी पार्टि भारत आदिवासी पार्टि BAP का लांचिंग लाखो लोगो का जमावड़ा दस किलोमीटर तक भीड रही वाहनो की


डूंगरपुर के गेजी गाँव मे आदिवासी प्रेरणास्थल पर टाटीयामामा ग्राउण्ड मे महाराष्ट्र . .गुजरात .राजस्थान MP .छत्तीसगढ .पंजाब .हरियाणा के लाखो लोगो की मौजुदगी मे प्रकृती की पुजा  कर आदिवासी विधान अनुसार से पुजा कर कांतिभाई रोत के हाथो ध्वजारोहण कर कार्यक्रम कि शुरुआत कि गई। 

मुख्य भारत आदिवासी पार्टि से सक्रिय भूमिकामे सागवाडा विधायक रामप्रसाद जी . चौरासी से विधायक राजकुमार रोत . कांन्ति भाई आदिवासी . प्रोफेसर ML गरासिया जी नई भारत आदिवासी पार्टि का एलान किया नई पार्टि के राष्ट्रिय अध्यक्ष . प्रदेश अध्यक्ष . एव जिलो के जीला अध्यक्ष एवं हजारो सक्रिय कार्यकर्ता एवं वारंटीयर उपस्थित रहे एवं सुरक्षा व्यवस्था मे सक्रिय योगदान दिया एवं

नई पार्टि BAP को धरातल पर उत्तारा . सभी का कहना था आजादि से आजतक हम अन्य पार्टियो की गुलामी करतेथे हमे पार्टियो मे बोलनेकी आजादी रहीथी . अब हमारी अपनी पार्टि बनगई है यहाँ ST.SC.OBC. मुस्लीम एवं किसीभी समाज का व्यक्ति जो भेदभाव नही करता हो समानता मे विश्वास करता हो उसका हमारी पार्टि मे स्वागत है . हम सबको समान अधिकार देगे . एवं हर मुसीबत मे हम साथ मिलकर संघर्ष करेगे . जनसंख्या के अनुपात मे सरकार से अधिकारो की मांग करेगे एवं राजस्थान 

से कई सीटे जीतकर बताएगे एवं क्रांग्रेस बिजेपी की जमानत तक जप्त करवा देगे एसा कई वक्ताओ ने एलान किया . कांन्ति भाई रोत ने एलान किया कि आजके बाद हमारी पार्टि एवं कार्यकर्ता किसीभी तरह का Sc समाज से भेदभाव या छुआछुत नही करेगे .नही भेदभाव करने वाले मानसीक बिमार व्यक्ति को पार्टि मेजगह .देगे . सबको समान अधिकार एवं बराबरी का हक मिलेगा हम एक जाजम पर बेठाएगे. और मुस्लीम समाज के साथ भी कोई गलत मानसीकता रखेगा तो मिलकर हम साथ खड रहेगे हम .उनके साथ खडे रहेगे . .

 


.कार्य क्रम मे गुजरात BTP से दिलीप भाई वसावा . शैलेष वसावा . S T . Sc. oBC . एवं मुस्लीम समाज से कई सामाजीक मौर्चो से कई वक्ता मौजुद रहे. उदयपुर से .पी .आर सालवी . मेवात से मौलाना साहब .. हरियाणा से गुज्जर . पंजाब से सिख सुदाय . बडी संख्या मे मौजुद रहे

.


सलीम भाई शेख एवं  बांसवाडा से शंकरलाल बुनकर . नानुलाल बुनकर .रामलाल यादव . डूगरपुर भीमआर्मी से भी वरीष्ट लोग उपस्थित रहे एवं कई कार्य कर्ता.मौजुद रहे . कई कांग्रेस . बीजेपी . एवं संपुर्ण Btp के कार्य कर्ताओ ने BAP की स्वेच्छा से सदस्यता ग्रहण की . जिनका माला पहना कर राजकुमार जी एवं दिलीप वसावा जी रामप्रसाद डीडोर जी ने एवं Bap वरिस्टो ने स्वागत किया .

पुरा वातावरण जय जोहार जय भीम .जय आदिवासी . जय भीलप्रदेश के नारो से गुंजायमान रहा . लाखो लोगो ने एक स्वर मे भारत आदिवासी पार्टि का जय घोष किया .

पुलीस प्रशाशन डूगरपुर चप्पे चप्पे पर तैनात रही एवं आयोजन मे पुलीस का सराहनीय योगदान रहा  समझो भारत डीजीटल न्युज चैनला नई दिल्ली से ग्राउण्ड रिपोर्ट राजस्थान ब्युरो चीफ रामलाल यादव बांसवाडा की  स्पेश्यल कवरेज

@Vidhyak Darpan 

8010884848

Sunday, August 6, 2023

अमीर आलम परिवार का राजनैतिक सफरनामा


इस दौरे सियासत का इतना सा फरमान है। बस्ती भी जलानी है मातम भी मनाना है। ये शायरी आज कल के राजनेताओं पर सही बैठ थी हैं। वैसे तो आज कल हर कोई राजनीति मे बने रहने के लिए तरह तरह के हथकंडों को आजमाते है। की कैसे वह मीडिया मे बने रहे उसके लिए राजनेता किसी भी हद तक जा सकते है। भाई भाई को लडा सकते है। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ के दंगे भड़का थे रहते है। शहर और प्रदेश के माहौल को खराब करते हैं। लेकिन सच्चा राजनेता वही रहता है। जो समाज को जोड़ कर चले सद्भावना को बनाए रखे आपसी भाईचारा ना बिगड़ने दे अगर भाई चारा बिगड़े भी तो उसको संभाले यही एक सच्चे नेता की पहचान है। नेता वही है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ के चले 

जात पात धर्म मजहब की राजनीति से ऊपर उठ कर बात करे समाज का हर वर्ग केसे जीवन की मूलभूत सुविधाओं को पा सके समाज का हर वर्ग स्वास्थ, शिक्षा और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं को दिलाने में मददगार हो ये एक नेता का कर्म और धर्म होता है।

ऐसा ही एक राजनीतिक राजघराने की बात आज हम करेंगे जिसने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजीत सिंह और अब उनके पुत्र श्री जयंत चौधरी तक के दौर की राजनीति मे काम किया और हर दौर में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राजनीति मे काम किया उन्होंने कभी ये जात बिरादरी या धर्म को देख कर काम ना किया बल्कि जो भी एक सच्चे राजनेता का धर्म होता है। वही धर्म को लेकर काम किया 


काम करो ऐसा की एक पहचान बन जाएं हर कदम ऐसा चलो की निशान बन जाएं यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है। जिंदगी जियो इस कदर की मिसाल बन जाएं। ऐसी ही एक मिसाल बनने वाले पश्चमी उत्तर प्रदेश के सब से ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले जिले मुज्जफरनगर के आलम परिवार की बात हम कर रहे है जिन्होंने अपने दम पे उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक पूर्व सांसद मुन्नवर हसन को कैराना लोकसभा के राजनीति दंगल में मात देकर खुद दिल्ली की संसद में जाकर विराजमान हुए थे  और जिनका शामली और मुज्जफरनगर दोनो जिलों में बराबर का वजूद है।जी हां हम बात कर रहे है लोगों के दिलों में राज करने वाले समाज के रखवाले शामली जिले के गढीपुख्ता के मूल निवासी और हम सब के प्रिय नेता जिन्होंने सांसद प्रदेश सरकार में मंत्री और विधायक सब पदों पर रहकर भी लोगों की सेवा और समाज के उद्धार के लिए काम किया और हमेशा सादगी भरी जिंदगी जीते है जिन्हे लोग उनके इलाके के राजा महाराजा की तरह मान थे है। हमारे प्रिय नेता पूर्व सांसद जनाब अमीर आलम खान और उनके पुत्र और पूर्व विधायक जनाब नवाजिश आलम खान अमीर आलम खान का परिवार राजनीति का आ तक नही जानता था वह युवक जो क्रिकेट के मैदान से अपनी पहचान बनाना चहाता था उसको क्या पता था वक्त उसको राजनीति का एक धुरंधर खिलाड़ी बना देगा जी है अमीर आलम खान साहब तो क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन एक मैच के दौरान मुख्य अतिथि बनकर आए एक विधायक ने उनकी टीम को जीतने के बावजूद भी हरा दिया ओर यही से अमीर आलम खान ने राजनीति में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जिंदगी में आगे ही बढ़ते गए और वो मुकाम हासिल किया जिसको अच्छे अच्छे राजनेता ना पा सकें

सन 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय दलित कामगार पार्टी के टिकट से थानाभवन से विधायक का चुनाव लडे और जीते सन 1989 में जनता पार्टी के टिकट पर मोरना विधानसभा से चुनाव लडे और परिवहन मंत्री बने 1996में थानाभवन विधानसभा से चुनाव लडे और विधायक बने फिर उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन बने 1999में कैराना लोकसभा से सांसदी का चुनाव लडे और उत्तर प्रदेश के कद्दार नेता पूर्व सांसद मुन्नवर हसन को हरा कर सांसद बने और फिर 2006 में राज्यसभा के लिए चुने गए उसके बाद उन्होंने राजनीति की बागडोर अपने पुत्र जनाब नवाजिश आलम खान को दे दी जिन्होंने अपने पिता की राजनीति साख को कायम रखा और 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट से बुढ़ाना से विधायक बने और अपने पिता का एक सच्चे पुत्र होने का भरोसा जीता और उनकी राजनीति विरासत को कायम रखा और एक सच्चे राजनेता के तौर पे आगे आए और लोगों का भरोसा जीता लेकिन अगले ही वर्ष 2013 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दंगो ने नवाजिश आलम खान को सपा हाईकमान की नजर से अनदेखा कर दिया ओर अन्य नेताओं के द्वारा सपा हाईकमान की नजर में उनकी भूमिका को गलत तरीके से दर्शाया गया यही कारण है कि 2014 में बिजनौर लोकसभा से अमीर आलम खान का जो टिकट पक्का मिलने वाला था वह सपा हाईकमान द्वारा काट दिया गया लगातार सपा हाईकमान द्वारा नजरंदाज किए जाने के द्वारा दोनो पिता पुत्र ने सपा का दामन छोड़ 2016 में सुश्री मायावती जी की पार्टी बहुजन समाज पार्टी जॉइन की ओर 2017 में बसपा से विधायक का चुनाव लडे और तीसरे स्थान पर रहे। 2018 में शामली में ही जयंत चौधरी की मौजूदगी में दोनो पिता पुत्र ने राष्टीय लोकदल पार्टी में शामिल हुए और तब से आरएलडी में ही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में आलम परिवार का अपना अलग रशूख है। चाहे कोई भी बिरादरी हो अपनी 35 साल की राजनीति में आलम परिवार ने सब को साथ लेकर चलने का काम किया है। जो एक समाजसेवी की पहचान होती है पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भूमि पर मुस्लिम और जाटों का दबदबा है। लेकिन आलम परिवार ने दोनो ही बिरादरी का चाहे को भी मसला हो सब में एक सम्मान और जिम्मेदार लोगों की तरह बुलाया जाता है।2013 में हुए जाट मुस्लिम दंगों में इस परिवार की छवि को खूब खराब करने की कोशिश की गई तभी अपनी इस छवि दोबारा बनाने के लिए और दोनो बिरादरियो में आपसी भाईचार कायम करने के लिए अमीर आलम और नवाजिश आलम ने आरएलडी को ज्वाइन किया ताकि आपसी भाई चारा पहले की तरह कायम हो सके और आज फिर से शामली के हर वर्ग की जबान पे अगर किसी का नाम आगे चुनाव जीतने के लिए आता है तो वह नवाजिश आलम खान है जिन्होंने हर वर्ग का विश्वास जीता है। और सब के दुख दर्द में नेता नही बेटा बनकर साथ देते है। यही इस परिवार की खास बात सब नेताओं से अलग है कोरोना के काल में इन्होंने जैसे लोगो की बिना किसी लोभ लालच के मदद की वह एक मिसाल बन गई है जब अपना अपनो से हाथ छुड़ा रहा था तब ये परिवार आगे आकर गरीब लोगों को मुफ्त में राशन और जीवन जीने की सभी आवश्य चीजे उपलब्ध करा रहा था 

इस परिवार की खास बात यह है के हमने देखा है की अगर कोइ भी नेता वह किसी बड़े स्वाधानिक पद पर है। तो छोटे पद पे भी उसके परिवार का सदस्य रहता है लेकीन इस परिवार की ये बात खास है। की गढपुख्ता से चेयरमैन के पद के लिए इनके परिवार से कोई चुनाव नही लड़ था बल्कि समाज की सहमति से एक व्यक्ती चुनकर चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान उसको चुनाव लड़वाया जाता है। ये परिवार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ लेकर चल था है। और समाज किस तरह आगे बड़े उसके लिए भी अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहा है।

Tuesday, April 11, 2023

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मुख्य मंत्री,श्री अरविंद केजरीवाल जी और उनकी पार्टी को बहुत बहुत बधाई : न्वाबजादा सैय्यद मासूम रजा

 


आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय  पार्टी का दर्जा मिलने पर  नवाबज़ादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट ने दिल्ली के मुख्य मंत्री,श्री अरविंद केजरीवाल जी और उनकी पार्टी को  बहुत बहुत बधाई दी और साथ ही साथ आम आदमी पार्टी के  राज्य सभा सदस्य श्री संजय सिंह के उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में  अगर उनकी पार्टी को जीत मिली तो आम जानता को गृह कर आधा और जल कर  माफ़ करने की घोषणा का स्वागत किया। लखनऊ : आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय  पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मुख्य मंत्री,श्री अरविंद केजरीवाल जी और उनकी पार्टी को  बहुत बहुत बधाई दी और साथ ही साथ आम आदमी पार्टी के  राज्य सभा सदस्य श्री संजय सिंह के उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में  अगर उनकी पार्टी को जीत मिली तो आम जानता को गृह कर आधा और जल कर  पूरी तरह माफ़ करने की घोषणा का स्वागत किया।  देश में 1300 से ज़्यादा पार्टियाँ हैं जिसने सिर्फ़ 6 राष्ट्रीय पार्टी है। सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ के रहने वाले रॉयल फैमिली के नवाबजादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट ने आगे कहा की  हम उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  श्री योगी अदित्यनाथ जी से माँग करते हैं की वह भी अपने प्रदेश वसियों को राहत दें और गृह कर आधा और जल कर  बिलकुल माफ़ कर दें। साथ ही साथ यह भी माँग करते हैं कि जो स्कूल गृह कर (House Tax) से मुक्त है उसे जल कर (Water Tax)  से भी पूरी तरह मुक्त कर दिया जाय।मोबाइल : 9450657131

#Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

Thursday, February 18, 2021

विधायक नाहिद हसन एवं तबस्सुम हसन के समर्थन में किसानों ने कैराना एसडीम को सौंपा ज्ञापन


पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं विधायक नाहिद हसन के समर्थन में वीरवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैराना उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा जिसमें पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई को वापस लेने

की मांग की ज्ञापन में लिखा कि विधायक नाहिद हसन का परिवार एक सम्मानित एवं राजनीतिक परिवार है जो लंबे समय से क्षेत्र की सेवा कर रहा है और गरीब मजलूम किसान की आवाज को उठाने का कार्य कर रहा है जिसके चलते प्रदेश सरकार ने विधायक नाहिद हसन और पूर्व

सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है उन्होंने कहा कि कार्रवाई के चलते क्षेत्र के किसानों में एवं क्षेत्र के सम्मानित प्रधान एवं पूर्व प्रधानों में रोष व्याप्त है उन्होंने राज्यपाल से गैंगस्टर की कार्रवाई को

वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से चौधरी मुरसलीन सभासद, अब्बास, मेहराब,समरयाब, जहांगीर चौहान, चौधरी हारून सुनहेठी, कलीम हसन, जय कुमार, फरजंद अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Saturday, December 5, 2020

खादी पहनकर राजनीति में अपना रुतबा दिखाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे पूर्व थानाध्यक्ष अपना जलवा दिखाने मैं बुरी तरह हुए फेल

विधान परिषद मेरठ खंड के स्नातक   सीट और अपना भाग्य आजमाने


के लिए और थानाध्यक्ष श्री भगवान शर्मा जनपद गाजियाबाद निवासी चुनावी मैदान में उतरे थे जिसकी तैयारी उन्होंने लगभग 1 वर्ष पूर्व से शुरू कर दी थी जिसमें गाजियाबाद निवासी होने के कारण वहां के मतदाताओं पर अपना एकाधिकार मानते हुए उन्होंने जनपद शामली  वह मुजफ्फरनगर को मेहनत का मैदान बनाते हुए दोनों जनपदों में अपने उन लोगों की फौज इकट्ठी करके चुनाव की रणनीति बनाई जिन लोगों को थाना अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने लाभान्वित किया था मगर चुनावी तैयारी मतदान के दिन उस वक्त फेल होती नजर आई जब मतदान केंद्र के बाहर उनके समर्थक नदारद हो गए और और भाजपा प्रत्याशी तथा कुछ सभा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कराते हुए देखे गए जिसमें भाजपा प्रत्याशी को  बड़े अंतर से जीत मिली तथा पूर्व थानाध्यक्ष को मात्र 639 वोट मिले जिस कारण पूर्व थाना अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा का खाकी उतारकर खादी पहनने का सपना चकनाचूर हो गया

Monday, November 4, 2019

पेट्रोल-डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पेट्रोल-डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश



रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल, जयपुर

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

 पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.. एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि ये चोर जोबनेर इलाके में बोराज गांव में करीब 15 से 20 फीट ऊंची शेड बनाकर ट्रकों से डीजल चोरी करते थे
एक ट्रक सहित और काफी मात्रा में डीजल से भरे हुए ड्रम मिले भी जब्त किए गए हैं.



चालक ही विशेष चाबी से सील लॉक खोलकर डीजल-पेट्रोल चुराते थे और फिर पैकिंग करके टैंकर रवाना कर देते थे



क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर दीपक खंडेलवाल, फुलेरा थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह, सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह व एएसआई रतनदीप की टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Saturday, October 26, 2019

शामली: शहीद मेजर देशराज सिंह के परिजनों से मिले भाजपा नेता अजय संगल

शामली: शहीद मेजर देशराज सिंह के परिजनों से मिले भाजपा नेता अजय संगल


रिपोर्ट- सद्दाम खान, शामली 

शामली : शामली में दीपावली पर घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भव्य सजावट तथा श्रद्धाभक्ति पूर्वक गणेश-लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।


 इस मौके पर शामली भाजपा के अजय संगल, निशीकांत संगल, रेखा संगल, निशा शर्मा, मंजू आर्य, सुनीता, स्नेहा, रेखा शर्मा, सुरक्षा, आशा, भावना सैनी, सरिता  द्वारा बनता निवासी मेजर देशराज सिंह पुलवामा हमले में हुए शहीद के घर पहुंच कर मां सम्मान भाभी शहीद अमित कोरी के पिता से मिलकर भाजपा नेता अजय संगल शामली ने शुभकामनाएं दी। 



शामली जिला के वीर शहीद जवान मेजर देशराज सिंह व अमित कोरी के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों के बीच मिठाईयां भेंट की। इस मौके पर शहीद की भाभी और पिता  के साथ मिलकर शहीद के चित्र पर फूल माला चढ़ाई।
इस मौके पर  दर्जनों भाजपा नेत्री- नेता मौजूद रहे।

Wednesday, October 23, 2019

दुःखद खबर : डॉक्टर ज़ाकिर के निधन से कैराना में शोक की लहर

दुःखद खबर : डॉक्टर ज़ाकिर  के निधन से कैराना  में शोक की लहर






रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

कैराना । नगर के डा. इकबाल  क्लीनिक के  डॉ ज़ाकिर  का आज शाम 7:00 बजे शामली के अस्पताल में  निधन हो गया। 48 वर्षीय डॉ जाकिर पुत्र इकबाल बीते कुछ दिनों  से अस्वस्थ चल रहे थे। आज शाम शामली निजी अस्पताल  में  ही उन्होंने अंतिम सांस ली मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉ ज़ाकिर  ने कैराना  क्षेत्र में वर्तमान तथा इसके पूर्व में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थी, जिस कारण कैराना ब्लाक मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण के सैकड़ों परिवारों से वह सीधे जुड़ चुके थे । आज शाम उनकी असामयिक मौत की खबर से पूरे कैराना  में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास के समीप परिचितों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगने लगा ।

Thursday, October 17, 2019

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गंगोह आने से 1 दिन पहले चौधरी नाहिद हसन के मामा ने सुनाया अपना फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गंगोह  आने से 1 दिन पहले चौधरी नाहिद हसन के मामा ने सुनाया अपना फैसला



रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

 गंगोह विधानसभा उपचुनाव  वोटिंग 21 अक्टूबर को होनी है। वहीं सभी पार्टी के प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गंगोह विधानसभा क्षेत्र के कस्बा ननौता में 18 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरत सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ जी के आने से 1 दिन पहले कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन के मामा वसीम चौधरी ने सहारनपुर मे अपने आवास पर एक मीटिंग अपने समर्थकों के बीच में की और फिर सभी समर्थकों की सहमति पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इरशाद चौधरी को समर्थन दिया।


गत 9 सितंबर को चौधरी नाहिद हसन व कैराना सीओ- एसडीएम के साथ गाड़ी के कागजात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद कैराना सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। गंगोह विधानसभा के चुनाव मैदान मे काग्रेस के टिकट से इमरान मसूद के छोटे भाई नोमान मसूद भी मैदान है। वहीं  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के साथ जाकर नाहिद हसन के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम ज्ञापन सहारनपुर में दिया था। जिसके बाद चौधरी नाहिद हसन ने इमरान मसूद का समर्थन यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि पहले व जा कर मौलाना अरशद मदनी साहब से माफी मांगे। सूत्रों की माने तो चौधरी नाहिद हसन के मामा ने नाहिद हसन पर शामली पुलिस का शिकंजा कसने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भारी झटका देने के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी इरशाद को समर्थन किया है।

Saturday, October 5, 2019

युवक ने बंदर को गोली मारकर पहुंचाया मौत के घाट, आरोपी को भारी असला सहित किया गिरफतार गांव में तनाव का माहौल

युवक ने बंदर को गोली मारकर पहुंचाया मौत के घाट, आरोपी को भारी असला सहित किया गिरफतार गांव में तनाव का माहौल


रिपोर्ट- सद्दाम खान, झिझाना

झिंझाना। शनिवार

 मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र गांव अब्दाल नगर का है। जहां पर एक विशेष समुदाय के युवक ने अपनी लाइसेंस दो नाली बंदूक से बंदर को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल।



 बंदर की हालत गंभीर देख झिंझाना पुलिस और फॉरेस्ट विभाग ने बंदर को कराया हॉस्पिटल भर्ती वही उपचार के दौरान बंदर की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता ने किया हंगामा। झिंझाना कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को शांत कर आरोपी को भारी असला सहित किया गिरफतार गांव में तनाव का माहौल ग्रामीणों ने बताया चार बंदर गांव में आए हुए हैं।

  बाइट, सन्नी सरोहा बजरंग दल कार्यकर्ता शामली

 बंदर उसके घर के करीब उछल कूद कर रहे थे तहस में आकर हफीज पुत्र वाहिद ने अपनी दो नाली बंदूक से बंदर को गोली मार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर बंदर को हॉस्पिटल पहुंचाया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता का कहना है हफीज नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बंदर को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसकी हालत गंभीर है और मरने की हालत में है
सीओ कैराना का कहना है


        बाइट- प्रदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी कैराना

झिंझाना क्षेत्र के अब्दान  नगर में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बंदर को गोली मारकर घर घायल कर दिया जिसको पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीम ने हॉस्पिटल भर्ती कर दिया। जिसका उपचार चल रहा है।






एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है फ्री इलाज

एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  में किया जा रहा है फ्री इलाज



रिपोर्ट- कासिम खान जनपद- शामली

हरियाणा राज्य के पानीपत में एनसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल द्वारा फ्री इलाज किया जा रहा है। जिसमें सभी बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। सभी प्रकार के टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, एम आर आई, सीटी स्कैन बिना किसी फीस के किए जा रहे हैं। अस्पताल में लगभग 150 एमडी डॉक्टर मौजूद है। जिनकी कोई फीस नहीं है। बिना फीस के मरीजों को देखा जा रहा है। डॉक्टर अनिल ने बताया की भर्ती रहने की सुविधा भी निशुल्क है। इसमें अनिल ने बताया कि मरीजों के लिए खाना रहना भी फ्री है। जिसमें कोई बेड का चार्ज नहीं लगेगा। कोई ऑपरेशन का चार्ज नहीं लगेगा। दूरबीन द्वारा ऑपरेशन किए जाते हैं।


 अनुभवी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा सर्जरी मेडिसिन स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, कान, नाक, गला, रोग, दंत रोग,  टीवी रोग, चकमड़ी रोग, मानसिक रोग आदि का बेहतरीन इलाज एवं सभी ऑपरेशन जैसे नाक, कान गलापेट, हर्निया पित्त की थैली  काफी सुविधाएं हैं। उन्होंने यह भी बताया  वहां पर जाने के बाद हमें कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा  और उन्होंने यह  भी बताया की डॉक्टर मरीज को बहुत ही ध्यानपूर्वक और तसल्ली से देखते हैं। जनपद शामली ब्लॉक उनके गांव बसी चुंगहिरी मैं मरीजों को ले जाने के लिए  गाड़ी आई जिसमें काफी तादाद में मरीज गाड़ी में पहुंचकर एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से आए डॉक्टरों ने लोगों को इकट्ठा करके मेजर रामकुमार  ने बताया की एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  में हर तरह की बीमारी का इलाज व ऑपरेशन निशुल्क क्या जाता है। भर्ती व खाने की सुविधा भी उपलब्ध है। उनके साथ डॉक्टर अनिल  भी मौजूद रहे। मेजर रामकुमार ने ग्राम वासियों को अस्पताल की पूरी जानकारी दी। एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हरियाणा राज्य के पानीपत रोहतक रोड, इसराना में है।


Friday, October 4, 2019

पॉलिथीन पर लगे प्रतिबंध को बढ़ावा देने और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सर्व समाज समिति के द्वारा बांटे जायेगे कपड़े के थैले

पॉलिथीन पर लगे प्रतिबंध को बढ़ावा देने और पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सर्व समाज समिति के द्वारा बांटे जायेगे कपड़े के थैले



रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

शामली। शुक्रवार

पॉलिथीन के इस्तेमाल को रोकने के मकसद से सर्व समाज समिति  की ओर से शामली शहर में कपड़े के थैले बांटने का अभियान चलाया जायेगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को निवर्तमान शामली नगर  पालिका परिषद चेयरमैन अरविंद संगल ने मजिस्ट्रेट कार्यालय शामली में शामली जिला अधिकारी अखिलेश सिंह की उपस्थिति में दी।



 उन्होंने बताया कि  कपड़े के दस हजार थैले बनवाए जा रहे हैं। थैले बनाने का काम गरीब महिलाओं को दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध होगा। संस्था की ओर से शहर के उन जगहों का चयन किया गया है, जहां पॉलीथिन का इस्तेमाल सबके ज्यादा होता है। 
इन जगहों को चिह्नित कर यहां पर कपड़ों के थैले बांटे जाएंगे, साथ ही लोगों को इसका महत्व समझाया जाएगा। सर्व समाज समिति  ने कपड़े के थैलों को शुक्रवार को शामली जिला अधिकारी अखिलेश सिंह की उपस्थिति में मजिस्ट्रेट कार्यालय में लॉन्च किया।  पदाधिकारियों व सदस्य ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहयोग की अपील की।

ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात

बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...