Thursday, February 18, 2021
विधायक नाहिद हसन एवं तबस्सुम हसन के समर्थन में किसानों ने कैराना एसडीम को सौंपा ज्ञापन
पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं विधायक नाहिद हसन के समर्थन में वीरवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कैराना उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा जिसमें पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई को वापस लेने
की मांग की ज्ञापन में लिखा कि विधायक नाहिद हसन का परिवार एक सम्मानित एवं राजनीतिक परिवार है जो लंबे समय से क्षेत्र की सेवा कर रहा है और गरीब मजलूम किसान की आवाज को उठाने का कार्य कर रहा है जिसके चलते प्रदेश सरकार ने विधायक नाहिद हसन और पूर्व
सांसद तबस्सुम हसन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है उन्होंने कहा कि कार्रवाई के चलते क्षेत्र के किसानों में एवं क्षेत्र के सम्मानित प्रधान एवं पूर्व प्रधानों में रोष व्याप्त है उन्होंने राज्यपाल से गैंगस्टर की कार्रवाई को
वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से चौधरी मुरसलीन सभासद, अब्बास, मेहराब,समरयाब, जहांगीर चौहान, चौधरी हारून सुनहेठी, कलीम हसन, जय कुमार, फरजंद अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Saturday, December 5, 2020
खादी पहनकर राजनीति में अपना रुतबा दिखाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे पूर्व थानाध्यक्ष अपना जलवा दिखाने मैं बुरी तरह हुए फेल
विधान परिषद मेरठ खंड के स्नातक सीट और अपना भाग्य आजमाने
के लिए और थानाध्यक्ष श्री भगवान शर्मा जनपद गाजियाबाद निवासी चुनावी मैदान में उतरे थे जिसकी तैयारी उन्होंने लगभग 1 वर्ष पूर्व से शुरू कर दी थी जिसमें गाजियाबाद निवासी होने के कारण वहां के मतदाताओं पर अपना एकाधिकार मानते हुए उन्होंने जनपद शामली वह मुजफ्फरनगर को मेहनत का मैदान बनाते हुए दोनों जनपदों में अपने उन लोगों की फौज इकट्ठी करके चुनाव की रणनीति बनाई जिन लोगों को थाना अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने लाभान्वित किया था मगर चुनावी तैयारी मतदान के दिन उस वक्त फेल होती नजर आई जब मतदान केंद्र के बाहर उनके समर्थक नदारद हो गए और और भाजपा प्रत्याशी तथा कुछ सभा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कराते हुए देखे गए जिसमें भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से जीत मिली तथा पूर्व थानाध्यक्ष को मात्र 639 वोट मिले जिस कारण पूर्व थाना अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा का खाकी उतारकर खादी पहनने का सपना चकनाचूर हो गया
Monday, November 4, 2019
पेट्रोल-डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पेट्रोल-डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल, जयपुर
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया
पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.. एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि ये चोर जोबनेर इलाके में बोराज गांव में करीब 15 से 20 फीट ऊंची शेड बनाकर ट्रकों से डीजल चोरी करते थे
एक ट्रक सहित और काफी मात्रा में डीजल से भरे हुए ड्रम मिले भी जब्त किए गए हैं.
चालक ही विशेष चाबी से सील लॉक खोलकर डीजल-पेट्रोल चुराते थे और फिर पैकिंग करके टैंकर रवाना कर देते थे
क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर दीपक खंडेलवाल, फुलेरा थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह, सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह व एएसआई रतनदीप की टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Saturday, October 26, 2019
शामली: शहीद मेजर देशराज सिंह के परिजनों से मिले भाजपा नेता अजय संगल
शामली: शहीद मेजर देशराज सिंह के परिजनों से मिले भाजपा नेता अजय संगल
रिपोर्ट- सद्दाम खान, शामली
रिपोर्ट- सद्दाम खान, शामली
शामली : शामली में दीपावली पर घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भव्य सजावट तथा श्रद्धाभक्ति पूर्वक गणेश-लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस मौके पर शामली भाजपा के अजय संगल, निशीकांत संगल, रेखा संगल, निशा शर्मा, मंजू आर्य, सुनीता, स्नेहा, रेखा शर्मा, सुरक्षा, आशा, भावना सैनी, सरिता द्वारा बनता निवासी मेजर देशराज सिंह पुलवामा हमले में हुए शहीद के घर पहुंच कर मां सम्मान भाभी शहीद अमित कोरी के पिता से मिलकर भाजपा नेता अजय संगल शामली ने शुभकामनाएं दी।
शामली जिला के वीर शहीद जवान मेजर देशराज सिंह व अमित कोरी के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों के बीच मिठाईयां भेंट की। इस मौके पर शहीद की भाभी और पिता के साथ मिलकर शहीद के चित्र पर फूल माला चढ़ाई।
इस मौके पर दर्जनों भाजपा नेत्री- नेता मौजूद रहे।
Wednesday, October 23, 2019
दुःखद खबर : डॉक्टर ज़ाकिर के निधन से कैराना में शोक की लहर
दुःखद खबर : डॉक्टर ज़ाकिर के निधन से कैराना में शोक की लहर
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
कैराना । नगर के डा. इकबाल क्लीनिक के डॉ ज़ाकिर का आज शाम 7:00 बजे शामली के अस्पताल में निधन हो गया। 48 वर्षीय डॉ जाकिर पुत्र इकबाल बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज शाम शामली निजी अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली मिलनसार व्यक्तित्व के धनी डॉ ज़ाकिर ने कैराना क्षेत्र में वर्तमान तथा इसके पूर्व में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थी, जिस कारण कैराना ब्लाक मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण के सैकड़ों परिवारों से वह सीधे जुड़ चुके थे । आज शाम उनकी असामयिक मौत की खबर से पूरे कैराना में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास के समीप परिचितों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगने लगा ।
Thursday, October 17, 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गंगोह आने से 1 दिन पहले चौधरी नाहिद हसन के मामा ने सुनाया अपना फैसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गंगोह आने से 1 दिन पहले चौधरी नाहिद हसन के मामा ने सुनाया अपना फैसला
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
गंगोह विधानसभा उपचुनाव वोटिंग 21 अक्टूबर को होनी है। वहीं सभी पार्टी के प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गंगोह विधानसभा क्षेत्र के कस्बा ननौता में 18 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरत सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ जी के आने से 1 दिन पहले कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन के मामा वसीम चौधरी ने सहारनपुर मे अपने आवास पर एक मीटिंग अपने समर्थकों के बीच में की और फिर सभी समर्थकों की सहमति पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी इरशाद चौधरी को समर्थन दिया।
गत 9 सितंबर को चौधरी नाहिद हसन व कैराना सीओ- एसडीएम के साथ गाड़ी के कागजात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद कैराना सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। गंगोह विधानसभा के चुनाव मैदान मे काग्रेस के टिकट से इमरान मसूद के छोटे भाई नोमान मसूद भी मैदान है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के साथ जाकर नाहिद हसन के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम ज्ञापन सहारनपुर में दिया था। जिसके बाद चौधरी नाहिद हसन ने इमरान मसूद का समर्थन यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि पहले व जा कर मौलाना अरशद मदनी साहब से माफी मांगे। सूत्रों की माने तो चौधरी नाहिद हसन के मामा ने नाहिद हसन पर शामली पुलिस का शिकंजा कसने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भारी झटका देने के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी इरशाद को समर्थन किया है।

Saturday, October 5, 2019
युवक ने बंदर को गोली मारकर पहुंचाया मौत के घाट, आरोपी को भारी असला सहित किया गिरफतार गांव में तनाव का माहौल
युवक ने बंदर को गोली मारकर पहुंचाया मौत के घाट, आरोपी को भारी असला सहित किया गिरफतार गांव में तनाव का माहौल
रिपोर्ट- सद्दाम खान, झिझाना
झिंझाना। शनिवार
रिपोर्ट- सद्दाम खान, झिझाना
झिंझाना। शनिवार
मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र गांव अब्दाल नगर का है। जहां पर एक विशेष समुदाय के युवक ने अपनी लाइसेंस दो नाली बंदूक से बंदर को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल।
बंदर की हालत गंभीर देख झिंझाना पुलिस और फॉरेस्ट विभाग ने बंदर को कराया हॉस्पिटल भर्ती वही उपचार के दौरान बंदर की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता ने किया हंगामा। झिंझाना कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को शांत कर आरोपी को भारी असला सहित किया गिरफतार गांव में तनाव का माहौल ग्रामीणों ने बताया चार बंदर गांव में आए हुए हैं।
बाइट, सन्नी सरोहा बजरंग दल कार्यकर्ता शामली
बंदर उसके घर के करीब उछल कूद कर रहे थे तहस में आकर हफीज पुत्र वाहिद ने अपनी दो नाली बंदूक से बंदर को गोली मार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर बंदर को हॉस्पिटल पहुंचाया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता का कहना है हफीज नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बंदर को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसकी हालत गंभीर है और मरने की हालत में है
सीओ कैराना का कहना है
बाइट- प्रदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी कैराना
झिंझाना क्षेत्र के अब्दान नगर में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बंदर को गोली मारकर घर घायल कर दिया जिसको पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीम ने हॉस्पिटल भर्ती कर दिया। जिसका उपचार चल रहा है।

Subscribe to:
Posts (Atom)
ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात
बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...
-
बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...
-
पुरकाजी ग्राम फलौदा ब्लॉक पुरकाजी मैं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी आज पोषण दिवस का शुभारंभ किया गया। (मोनिश -बसेडा) मुजफ्फरनगर ।पुरानी ...
-
कैराना में गांजे की खेप बरामद, एक गिरफ्तार बाइट राजेश कुमार तिवारी सीओ कैराना रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना कैराना। स...