Monday, September 30, 2019

कैराना पुलिस को मिली सफलता, 40 हजार का इनामी बदमाश पकडा, चोरी की बाइक बरामद

कैराना पुलिस को मिली सफलता, 40 हजार का इनामी बदमाश पकडा, चोरी की बाइक बरामद 



रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

कैराना । रविवार

कैराना । गांव खुरगान से आते समय बाईपास पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, खुरगान का निवासी एवं 40 हजार का ईनामी कुख्यात बदमाश अंकित मुखबिर की सूचना पर खुरगान गांव से आने वाले बाईपास पर खुरगान के निवासी को पकड़ा जिस पर पुलिस ने पूछताछ करते हुए पूरी जांच पड़ताल की । मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा 5 किलो डोडा पोस्त एक तमंचा 12 बोर दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए पुलिस की पूछताछ में कुख्यात बदमाश ने अपना नाम अंकित पुत्र तिलकराम निवासी खुरगान , थाना कैराना , जनपद शामली का निवासी बतलाया। जब पुलिस ने अंकित का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पुलिस के सामने आया, अंकित पर सहारनपुर के 4 मुकदमें , शामली जनपद के 5 तथा हरियाणा में 9 मुकदमे दर्ज है ।


 मौके पर पकड़ी गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 06 हवाई वैसे 45 चोरी की साबित हुई तथा एक तमंचा वह दो जिंदा कारतूस 12 बोर और 5 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पकड़ा गया बदमाश  सहारनपुर से ₹15000 तथा शामली एसपी अजय कुमार पांडे द्वारा 25000 का इनामी पहले से ही घोषित हुआ है, यानी के कुल ₹40000 का इनामी बदमाश कैराना पुलिस के हत्थे चढ़ा है।  एसपी अजय कुमार पांडे ने कुख्यात अपराधी अंकित को पकड़ने वाली कैराना पुलिस टीम को शाबाशी दी है।

श्री राम बारात चौसाना में धूमधाम से निकली

 श्री राम बारात चौसाना में धूमधाम से निकली 




रिपोर्ट- सद्दाम खान, चौसाना

चौसाना । शनिवार

रामलीला महोत्सव में चल रहे लीला मंचन में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते समय बारात का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने जगह-जगह आरती उतार कर प्रभु की पूजा अर्चना भी की। जनपद शामली के कस्बा चौसाना में चल रहे। रामलीला महोत्सव मे शनिवार को बैंड बाजो के साथ भगवान राम की बारात की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। 


शोभायात्रा कस्बे के मेन बाजार से होते हुवे पठानपुरा से सुन्दरनगर तक पहुची रास्ते मे कई जगह भगवान राम की बारात का स्वागत कि गया। जिसमे धर्मप्रेमीयो व नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व भक्ती भाव से नाचते गाते सुन्दर व मनमोहक झाकीयो के साथ वापस रामलीला स्थल पर  पहुचे वही कार्यकर्म को निरविघन संपन्न कराने के लिये चौसाना चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस दल के साथ मोजूद रहे।

Sunday, September 29, 2019

कैराना नगर में धूमधाम से निकली श्री राम बारात, शोभा यात्रा के दौरान राम भक्तों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

कैराना नगर में धूमधाम से निकली श्री राम बारात, शोभा यात्रा के दौरान राम भक्तों ने लगाए जय श्रीराम के नारे




रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

कैराना । रविवार

रामलीला महोत्सव में चल रहे लीला मंचन में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते समय बारात का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।



 लोगों ने जगह-जगह आरती उतार कर प्रभु की पूजा अर्चना भी की। आपको बता दें कि गौशाला भवन कैराना में चल रहे, श्री राम लीला महोत्सव के आठवें दिन श्री राम बारात शोभायात्रा धूम धाम से नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।



 जिसमे राजा दशरथ, महाराज अग्रसेन, दुर्गा माता, ब्रह्मा विष्णु ,महेश लक्ष्मी जी, विश्वामित्र जी, राम लक्ष्मण,  भरत, शत्रुघन आदि की झाँकी आकर्षण का केंद्र रही।



 इस दौरान थानाध्यक्ष कैराना यशपाल धामा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे l भगवान राम की बारात में भक्तगण झूमते नजर आए इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयपाल सिंह, महासचिव राजेश नामदेव, सोनू मित्तल, अभिषेक गोयल, संजू वर्मा, अतुल गर्ग, प्रमोद गोयल, सोनू नेता, नीरज गोयल,  अंशुल गोयल, अर्पित गोयल, आशु सपेटा, शिवम, जयपाल, रोहित बच्चा, शिवम गोयल, शुभम, सनी, सागर मित्तल, डॉ राम कुमार गुप्ता, सुशील सिंगल,  सतीश प्रजापति, सुनील टिल्लू, विजय नारायण, ऋषि पाल, अंकुर, अंकित, आकाश आदि मौजूद रहे । वहीं  सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल के पैरामिलिट्री के जवान शोभा यात्रा के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर तैनात रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समिति ने हवन पूजन के साथ मनाई अग्रसेन जयंती

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समिति ने हवन पूजन के साथ मनाई अग्रसेन जयंती



रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

कैराना। रविवार

 हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा कैराना के महाराजा अग्रसेन पार्क पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समिति की और से आज अग्रसेन जयंती पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। 


जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर श्री सुनील गोयल और बुललीने हवन पूजन किया। इसके उपरांत आज अग्रसेन पार्क पर महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण करते हुए अग्रसेन पार्क के जीर्णोद्धार के लिए नीव भूमि पूजन किया गया, तथा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। 



उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री आलोक गर्ग और मयंक गोयल एडवोकेट ने बताया कि इस बार महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो अग्रवाल समाज के सहयोग से किया जाएगा। हवन पूजन के उपरांत महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण करते हुए मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई तथा सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान आदि खिलाकर अपनी खुशियां मनाई 


इस दौरान श्री नरेश चंद, राजेंद्र, सुभाष चंद सिंघल, श्री प्रेम चंद गर्ग एडवोकेट, अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मित्तल, महासचिव मनोज गर्ग, शगुन मित्तल, अमन, विशाल कंसल, सचिन सिंघल, संजीव कंसल, आशु गर्ग, अभिषेक गोयल, राकेश निर्मल मास्टर,  अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

Saturday, September 28, 2019

सिया के हुए राम जनक ने रचाया सीता का स्वयंवर

सिया के हुए राम जनक ने रचाया सीता का स्वयंवर



कैराना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष की गौशाला भवन कैराना में चल रहे श्री राम लीला महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को राजा जनक द्वारा एलान कराया जाता है कि जो भी शंकर भगवान के धनुष को चिल्ला चढ़ाएगा वह उसी से अपनी पुत्री सीता जी का विवाह करेंगे और अपने मंत्री को आदेश देते हैं कि राजा जनक की इस ऐलान की मुनादी सारे नगरों में कराई जाए जिस पर राजा जनक के संकल्प की मुनादी कराई जाती है


 इसके उपरांत राजा जनक के महल में सीता स्वयंवर रचाया जाता है जहां पर दूर-दराज से अनेकों राजा महाराजा आदि आते हैं और शंकर भगवान के धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं परंतु कोई भी शंकर भगवान के धनुष को हिला भी नहीं पाता है तभी इसी दौरान लंका के राजा रावण शंकर भगवान के धनुष को तोड़ने के लिए वहां पर पहुंच जाते हैं जिस पर  नारायण भगवान को इस बात का पता चलता है कि रावण भी शंभू चाप तोड़ने के लिए सीता स्वयंवर में पहुंचा है और रावण शंकर भगवान का परम भक्त है वह शंकर जी का जाप तोड़ सकता है तो कपटता से आकाशवाणी कराई जाती हैं है कि रावण तेरी बहन कुम्भनी को मयदानव राक्षस उठाकर ले जा रहा है तभी रावण धनुष यज्ञ से बिना धनुष तोड़े वापस चला जाता है और कहता है कि पहले अपनी बहन की रक्षा करूंगा l किसी राजा के द्वारा शंभू चाप न तोड़े जाने पर जनक बहुत क्रोधित होते हैं और सभी को महल खाली करने का आदेश दे देते हैं वहीं दूसरी ओर सीताजी भी मन ही मन बहुत परेशान होती हैं क्रोधित जनक को देखकर लक्ष्मण जी से रुका नहीं जाता और वह जनक को खरी-खोटी सुना देते हैं जिस पर विश्वामित्र जी लक्ष्मण जी को शांत करते हैं और रामचंद्र जी को आदेश देते हैं 


कि शंकर भगवान का चाप आप तोड़कर इस कार्य को पूर्ण कीजिए और जिसके अनुपालन में श्री रामचंद्र जी गुरु विश्वामित्र जी का आदेश लेकर शंकर भगवान के चाप को तोड़ देते हैं जिस पर श्री रामचंद्र जी और सीता जी के विवाह संपन्न कराया जाता है शंकर जी के चाप को तोड़ने पर परशुराम जी को जब जानकारी होती है तो क्रोधित परशुराम जनक के महल में पहुंच जाते हैं और शंकर जी के चाप को तोड़ने वाले अपने दुश्मन के बारे में राजा जनक से पूछते हैं जिस पर लक्ष्मण जी परशुराम जी की मजाक बनाते हैं और कहते हैं कि ऐसे ऐसे धनुष हमने बचपन में बहुत तोड़े हैं और गुस्से से क्रोधित परशुराम जी गुस्से में अपनी फरसा राम लक्ष्मण की हत्या करने के लिए उठाते हैं परंतु वह अपनी फंरसा नहीं चला पाते तब उन्हें जानकारी होती है कि राम लक्ष्मण साधारण मालूम नहीं है बल्कि नारायण के अवतार हैं और नारायण से क्षमा याचना मांगते हैं 


वही रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में महिला और पुरुष पुरुष श्रद्धालु गण मौजूद रहे सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल तैनात रहा l मुनादी का अभिनय पंडित वीरेंद्र वशिष्ठ जनक का अभिनय ऋषि पाल शेरवाल राम का सतीश प्रजापत लक्ष्मण का राकेश प्रजापत वशिष्ठ का आशु गर्ग सीता का शिवम गोयल सखी का शिवम धीरू महाराजाओं का का का वैभव सनी पुनीत गोयल राकेश सप्रेटा प्रमोद गोयल सोनू रावण का शगुन मित्तल परशुराम का नवीन शर्मा गुड्डू ने किया l

छपार पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

छपार पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा



रिपोर्ट- मोनिश, बसेडा 

मुजफ्फरनगर। शनिवार
छपार। कोतवाली छपार क्षेत्र के बरला चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान फरार बदमाशों का पीछा कर पुलिस और बदमाशों के बीच ताजपुर लिक मार्ग  पर मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 10,000 का इनामी बदमाश घायल। मौके पर सीओ सदर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। फरार हुए बदमाशों की जंगल में घंटों कांबिंग की परंतु फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।


शनिवार की शाम छपार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एच एन सिंह अपनी टीम के साथ बरला पुलिस चौकी हाईवे पर रूटीन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुरकाजी की और से आ रही, संदिग्ध नंबर की स्प्लेंडर बाइक जिस पर तीन लोग सवार थे, बाइक को रोकने का पुलिस के द्वारा इशारा किया, तो पुलिस को देख कर उन्होंने बाइक को छपार की ओर भगा दिया।


छपार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बाइक सवार लोगों का पीछा  करते हुए, टोल प्लाजा से पहले ताजपुर भट्टा मोड़ पर घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ताजपुर भट्टे वाले रास्ते की ओर मुड़ गए, पुलिस ने बदमाशों को रुकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस टीम  ने भी गोली चलाई गोली एक बदमाश के पैर में लगी। उसके 2 साथी भागने में कामयाब हो गए।


घायल बदमाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ की तो घायल बदमाश ने अपना नाम लोकेंद्र पुत्र उम्मेद निवासी बेनीपुर कोका थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर बताया । जब पुलिस ने घायल बदमाश का रिकॉर्ड निकाला तो  छपार थाने में बदमाश पर 8 मुकदमे दर्ज निकले, तथा उस पर दस हजार का इनाम भी सामने आया। पुलिस पुलिस द्वारा बदमाश से पूछताछ में उसमें उसके साथ फरार साथियों का नाम पूछा तो  बदमाश ने फरार साथियों का नाम तहसील व  रविंद्र उर्फ भूरा बताया पुलिस फरार बदमाशों का अपराधिक इतिहास कंगाल रही है।


घायल बदमाश से बरामद एक 315 बोर का तमंचा चार जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। मौके पर सी ओ सदर धंन्जय सिंह कुशवाह ने छपार पुलिस पुरकाजी पुलिस तथा रोहाना पुलिस के साथ  फरार बदमाशों की जंगल में  घण्टो तक तलाश जारी रखी। फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

अवैध असलहा बेचने व गिरोह बनाने वाले के विरुद्ध, जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस ने कुर्की कि कार्रवाई

अवैध असलहा बेचने व गिरोह बनाने वाले के विरुद्ध, जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस ने  कुर्की  कि कार्रवाई



रिपोर्ट- मोनिश, बसेडा 

मुजफ्फरनगर। छपार

जनपद मुजफ्फरनगर के कोतवाली छपार क्षेत्र के गाँव  बड़ीवाला में जिला अधिकारी के आदेश पर अवैध अस्लाह तस्कर द्बारा गिरोह बनाकर अर्जित की गई सम्पति को मुजफ्फरनगर एसपी अभिषेक यादव व तहसीलदार सदर ने राजस्व  टीम के साथ गांव मे पहुंच कर कुर्की की कारवाही की।


 इस दौरान पुलिस प्रशासन ने समस्त गांव में ढोल व लाउडस्पीकर द्बारा सम्पति सीज का ऐलान कराया तथा अभियुक्त की जमीन व मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। 

शनिवार की सुबह छपार क्षेत्र के गाँव बड़ीवाला निवासी गोपाल पुत्र रुला के विरुद्ध थाना चरथावल पुलिस द्बारा की जा रही गेंगस्टर की विवेचना के तहत गोपाल द्बारा गिरोह बनाकर अवैध अस्लााह बैचकर अपनी पत्नी हुसनकली के नाम पर अर्जित की गई लाखो रुपये की सम्पति को डीएम सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर सम्पति कुर्की की कारवाही की गई। 


बाजारी कीमत के अनुसार सम्पति की कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है। एस पी  अभिषेक यादव ने तहसीलदार सदर पुष्करनाथ व सी ओ सदर धंन्जय सिंह कुशवाह के साथ गाँव बड़ीवाला पहुँच कर अभियुक्त के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया तथा जमीन के खसरा नम्बर 522 व 552 पर बोर्ड लगाकर सम्पति कुर्की की कारवाही की 


इस मौके पर छपार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एच एन सिंह चरथावल थाना सुबे सिंह, एस आई इंतजार अहमद सहित भारी सख्या में पुलिस बल मौजूद रह।

ग्राम बीडीसी ने गांव की समस्याओं को लेकर कर ब्लॉक प्रमुख से की मुलाकात

बिडौली(शामली)। शुक्रवार को ऊन ब्लॉक के प्रमुख से मुलाकात कर ग्राम बिड़ौली की सड़क निर्माण बनाये जाने,गलियों की सफाई,सफाईकर्मी तैना...