अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समिति ने हवन पूजन के साथ मनाई अग्रसेन जयंती
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
कैराना। रविवार
रिपोर्ट- गुलवेज सिद्दीकी कैराना
कैराना। रविवार
हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा कैराना के महाराजा अग्रसेन पार्क पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन समिति की और से आज अग्रसेन जयंती पर हवन पूजन का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर श्री सुनील गोयल और बुललीने हवन पूजन किया। इसके उपरांत आज अग्रसेन पार्क पर महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण करते हुए अग्रसेन पार्क के जीर्णोद्धार के लिए नीव भूमि पूजन किया गया, तथा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री आलोक गर्ग और मयंक गोयल एडवोकेट ने बताया कि इस बार महाराजा अग्रसेन पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो अग्रवाल समाज के सहयोग से किया जाएगा। हवन पूजन के उपरांत महाराजा अग्रसेन को माल्यार्पण करते हुए मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई तथा सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान आदि खिलाकर अपनी खुशियां मनाई
इस दौरान श्री नरेश चंद, राजेंद्र, सुभाष चंद सिंघल, श्री प्रेम चंद गर्ग एडवोकेट, अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मित्तल, महासचिव मनोज गर्ग, शगुन मित्तल, अमन, विशाल कंसल, सचिन सिंघल, संजीव कंसल, आशु गर्ग, अभिषेक गोयल, राकेश निर्मल मास्टर, अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।




No comments:
Post a Comment