Monday, August 19, 2019

कैराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती मनाई राजीव गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चले कार्यकर्ता : अब्दुल हफीज

कैराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती मनाई

राजीव गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चले कार्यकर्ता : अब्दुल हफीज


शामली। कैराना

शामली जिले के कैराना में मंगलवार को  कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता  अब्दुल हफीज के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनजीत सिंह  सरदार ने की  मंच का संचालन कश्मीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान  राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण  पर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की तरक्की में अहम योगदान दिया उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों से ही भारत आगे बढ़ा है उन्होंने सभी लोगों से स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री नारायण शर्मा, डॉ शबाब सिद्दीकी, मुस्तकीम मल्लाह, महबूब राणा, नसीर अंसारी, मोहम्मद इमरान, फैजान, सत्तार प्रधान, सुरेंद्र कश्यप, मनजीत सिंह सरदार, अवतार सिंह सरदार, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मोहम्मद समीर, इकराम अंसारी, संदीप सरदार, मान सिंह सरदार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-
गुलवेज सिद्दीकी कैराना 

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...