Tuesday, August 20, 2019

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की कार्यकारिणी अध्यक्ष अनघा पटेल ने आंगनवाड़ी के बच्चों का जन्मदिन मनाया

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की कार्यकारिणी अध्यक्ष अनघा पटेल ने आंगनवाड़ी के बच्चों  का जन्मदिन मनाया



जबलपुर  । तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष  रिशिदा ठाकुर ने जहां पूरे देश में महिलाओं की समस्याओं को लेकर हर समय उनके लिए खड़ी है। वहीं उनकी टीम की नजर उन मासूम बच्चों पर भी है। जो इस देश का आने वाला कल है। मंगलवार को कार्यकारिणी अध्यक्ष अनघा पटेल ने जबलपुर मे आंगनवाड़ी के दो बच्चों का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से बच्चों के साथ मनाया।
जबलपुर यादव कॉलोनी में आंगनवाड़ी के बच्चों समर्थ पटेल व कनक गुप्ता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से बनाया उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार भी दिए और खान पीन का सामान भी वितरण किया। अनघा पटेल  ने  बोलते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से ज्यादा नाम रोशन कर रही है। इसलिए हमें बेटियों को भी अच्छी शिक्षा देकर बेटे की तरह उसका पालन पोषण करना चाहिए। उन्होंने सभी महिलाओं को भ्रूण हत्या जैसे अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों द्वारा कविता, डांस व नाटक भी प्रस्तुत किए गए। इसी दौरान तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की जबलपुर कार्यकारिणी अध्यक्ष अनघा पटेल ने आंगनवाड़ी महिलाओं के साथ रैली निकालकर स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जागरूक किया। चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से अंगघा  पटेल ने चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लक्षण बताएं पटेल ने कहा कि अपने आसपास कहीं पर भी गंदगी ना फैलाएं वह मच्छरों से सावधान रहें, चिकनगुनिया जैसी बीमारी साफ सफाई ना होने से पैदा होती है।

रिपोर्ट-
साहिल सिद्दीकी
जबलपुर (मध्य प्रदेश)

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...