Monday, August 26, 2019

बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान ना दें, शरारती तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस का सहयोग करें: महराब चौधरी

  बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान ना दें, शरारती तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस का सहयोग करें: महराब चौधरी 



*झूठी अफवाहों से बचें और कानून को अपने हाथ में ना लें अगर कोई ऐसा मामला नगर के किसी भी मोहल्ले या क्षेत्र के किसी भी गांव में सामने आता है!*
    *तो आप उनके साथ मारपीट ना करें बल्कि पुलिस को सूचना देकर उनको पुलिस को सौपे पुलिस न्याय पूर्वक वैधानिक कार्यवाही करेगी !*
           *अगर ऐसे ही किसी को शक के आधार पर पीटते रहे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया या मर गया तो ऐसा कृत्य करने वाले को जेल जाना पड़ेगा !*
                *और पूरी उम्र सलाखों के पीछे काटनी पड़ेगी फ़िर आपके पास पछतावा के अलावा और कुछ नहीं रहेगा !*
              *इसलिए हमें/आपको अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है!*
        *और अपने बच्चों की सुरक्षा और देखभाल भी हमें स्वयं करनी है! जितनी अफ़वाह लोग-बाग़ फ़िलहाल ""बच्चा चोर"" ""बच्चा चोर"" चिल्ला रहे हैं!*
               *इतनी मेहनत वह अपने बच्चे का ध्यान रखने में लगाएं बच्चा गलत संगत से भी बचेगा और सुरक्षित भी रहेगा इसलिए*
 *✍""प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड)""✍*
                          *और* 
*🤝""हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी कैराना""🤝*
                       *आप सभी नगर वासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करता है!*
          *कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी के साथ भी कोई भी अप्रिय घटना न करें ना किसी के साथ मारपीट करें !*
                  *अगर नगर या ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या महिला इस प्रकार की घूमती पाई जाती है!*
          *तो उसकी सूचना तुरंत डायल 100 अथवा अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को दें !*
                *कानून को अपने हाथ में ना लें नहीं तो कानून आपके साथ भी वही बर्ताव करेगा जो आप दूसरे के साथ करेंगे !*
                   *ऐसी स्थिति में  अगर अफवाह के कारण गरीब बेसहारा व्यक्ति/महिला भीड़ का शिकार बन जाता/जाती है!*
                *और बाद में भीड़ को ही जेल जाना पड़ता है! पहली तो बात*
      *"बच्चा चोर" "बच्चा चोर"*
             *यह एक अफवाह फैलाई जा रही है! जो इस प्रकार की गलत अफवाह फैला रहा है!*
            *उसकी सूचना भी आप पुलिस को दें ताकि पुलिस सही निष्कर्ष पर पहुंच सके और आपकी और आपके बच्चों की हिफ़ाज़त कर सके!* 
              *उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आम जनता की हिफ़ाज़त (सुरक्षा) के लिए सदैव तत्पर हैं!*
           *आप सभी लोग इन अफवाहों पर ध्यान न देकर ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दें अगर कोई ऐसा व्यक्ति/महिला बच्चा चोर सही पाया/पाई , जाता/जाती है!*
            *तो उसके विरुद्ध पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी और आप भी बच जाएंगे क्योंकि शुरुआत चंद लोग करते हैं!* 
             *और फ़िर भीड़ तो अपना काम करती है! और वह चंद लोग चुपचाप बचकर निकलने में सफल हो जाते हैं!*
              *और वीडियो में आई भीड़ से शिनाख्त करके पुलिस आपके विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही करेगी क्योंकि किसी के साथ मारपीट करना या मारपीट के कारण उपरोक्त महिला/व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर भीड़ ही इसकी जिम्मेदार होगी !*
                    *और उनके विरुद्ध भी कानून वही करेगा जो अपराधी के साथ किया जाता है!*
                  *इसलिए अपराधी बनने से बचें और एक अच्छा/सच्चा हिंदुस्तानी और सजग नागरिक/ग्रामीण होने का परिचय दें !*
       *तथा इस अफ़वाह के माहौल में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और सहयोग ले*
             *क्योंकि ताली हमेशा दोनों हाथों से बजती है! एक हाथ से सिर्फ आदमी चुटकी बजा सकता है!* 
             *और आपको पता होगा की चुटकी अहंकार की निशानी होती है और ताली हमेशा सब साथ मिलकर प्यार से बजाते हैं!*
            *और चुटकी बजाने से मुश्किलें पैदा हो जाती हैं? इसलिए पुलिस/प्रशासन का सहयोग भी करें और उनका सहयोग भी ले !*
           *और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें और किसी गरीब व्यक्ति/महिला के साथ मारपीट की घटना न करें अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति/महिला इस प्रकार की किसी भी मोहल्ले या गांव में घूमते/घूमती पाया/पाई जाती है!*
           *तो उसकी सूचना तुरंत डायल हंड्रेड (100नंबर) तथा पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों को दें !*
          *और नगर मोहल्ले एवं ग्रामीण क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक भी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके मोहल्ले या गांव में कोई किसी के साथ मारपीट की घटना ना कर दे !*
              *ऐसी घटना घटित होने से हमारा/आपका ही नुकसान होगा और जब भीड़ किसी को पीटती है! तो वह यह नहीं देखते कि उसको चोट कहां लग रही है!*
               *और गंभीर चोट लगने के कारण उपरोक्त व्यक्ति महिला की मृत्यु भी हो सकती है??*
             *और वह मृत्यु हत्या की श्रेणी में आती है! और हत्या की धारा 302 के तहत आपको उम्र कैद या फांसी की सजा भी हो सकती है!*
           *और आपका हंसता खेलता परिवार एकदम उजड़ जाएगा इसलिए आप सब सम्मानितगण अपने व अपने परिवार तथा अपने क्षेत्र की शांति को ध्यान में रखते हुए ऐसी किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें !*
                         *बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें और सहयोग लें !*
              *मैं ""महराब चौधरी"" आप सभी सम्मानितगणों से आशा ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद रखता हूं! कि आप भविष्य में ऐसी घटना नहीं करेंगे जैसी घटना इन महिलाओं के साथ की गई है!*
            *अगर आप बिना मारपीट किए इन महिलाओं को पुलिस को सौंप देते तो पुलिस अपने स्तर से इनके विरुद्ध कार्यवाही करती अगर यह अपराधी होती तो इनको जेल भेजती और निर्दोष होती तो इनको छोड़ देती !!
                      ""आप"" भी किसी गांव या मोहल्ले में किसी कार्य से जा सकते हैं?? अगर वहां के निवासियों ने ""आपको"" ""बच्चा चोर"" समझ कर ""आपके"" साथ ऐसी घटना घटित कर दी तो आप पर क्या बीतेगी??
                 बस आप यह सोचिए.. और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें और कानून की मदद करें तथा अपने देश के संविधान पर विश्वास रखें !
      
धन्यवाद् सहित आपका अपना -:-
....✍
         
महराब चौधरी
अध्यक्ष प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) कैराना जनपद शामली उत्तर प्रदेश !!
अध्यक्ष हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी कैराना जनपद शामली उत्तर प्रदेश !!

*9012020000 & 9412590372*
*8126943177 & 6395841317*


No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...