गुरुवार को जानसठ तहसील में भाकियू के कार्यकर्ता करेंगे धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट- फिरोज खान मुजफ्फरनगर
रिपोर्ट- फिरोज खान मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन अमबावता के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र राठी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में किसानों की समस्या गन्ना भुगतान, बिजली दरें को बढ़ाना, व्हीकल एक्ट आदि समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अमबावता (कल) गुरुवार को सुबह 11:00 बजे जानसठ तहसील में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जानसठ एसडीएम को प्रेषित करेंगे। भारतीय किसान यूनियन अमबावता के जिला अध्यक्ष शाह आलम ने बताया कि किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है और विद्युत विभाग की तरफ से बिजली के बिल में बढ़ोतरी कर दी गई है और विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं व्हीकल एक्ट जुर्माना वापस आदि की मांगों को लेकर जानसठ तहसील में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

No comments:
Post a Comment