Sunday, September 15, 2019

सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार



(रिपोर्ट- रजत शर्मा, हापुड)

 सिम्भावली। शनिवार

 थाना सिम्भावली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रखा है जिसके दौरान मुखबिर की सूचना पर  2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 10 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में दोनों अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों ने अपना नाम वसीम पुत्र इस्लाम निवासी बसरा कालोनी कस्बा व थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद व अनिल कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी सैक्टर-22 भारत विहार ककरौली थाना सैक्टर-16 द्वारिका साउथ दिल्ली बतलाया । दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों  को 10 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 248/19 धारा 20/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीमः-प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार ओजस्वी थाना सिम्भावली जनपद हापुड,उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड, 3-उ0नि0 श्री नन्दलाल सरोज थाना सिम्भावली जनपद हापुड,  4-कां0 737 मोहित कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड, का0 309 सुमित कुमार थाना सिम्भावली जनपद हापुड आदि।

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...