Friday, September 27, 2019

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की जमालपुर (गुजरात) में मीटिंग हुई संपन्न

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की जमालपुर (गुजरात) में मीटिंग हुई संपन्न


रिपोर्ट- गुजरात। बृहस्पतिवार 

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की मीटिंग जमालपुर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिदा ठाकुर कि अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन संगठन मंत्री माधुरी बेन किया। मीटिंग का आयोजन हर्षा बेन ने किया। मिटिंग में  स्वास्थ सेवाओं व सामाजिक महिलाओं को सायबर क्राइम सहित विभिन्न जानकारियां दी गई।


 इस दौरान उपस्थित महिलाओं को नियम कानून व उनके अधिकार सहित मातृ शक्ति व विभिन्न विषयों की जानकारी से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिदा ठाकुर  ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शासन द्वारा भी महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। 


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न संगठनों द्वारा भी आर्थिक सहायता प्रदान कर रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए। मीटिंग को संबोधित करते हुए हर्षा बेन ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव न करे, बेटियां बेटों से भी अच्छी होती हैं, जो समय के रहते बुढ़ापे में मां-बाप का ज्यादा ध्यान रखती है। बेटियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा देनी चाहिए। मीटिंग में महिलाएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...