Wednesday, September 18, 2019

केबिनेट मंत्री सुरेश राणा व भाजपा नेत्री मृगांका सिंह मलकपुर पहुंच पीड़ित परिवारों से मिले

केबिनेट मंत्री सुरेश राणा व भाजपा नेत्री मृगांका सिंह
मलकपुर पहुंच पीड़ित परिवारों से मिले




कैराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई में रविवार को जागरण के हवन की राख विसर्जन करने गए नवयुवक राख विसर्जन करते समय यमुना नदी में मलकपुर के 6 नव युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद नव युवकों के गांव मलकपुर में जाकर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


बुधवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व  प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह क्षेत्र के गांव मलकपुर में पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने हाल ही में यमुना नदी में हादसे का शिकार हुए छह युवकों के परिजनों से उनके आवासों पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। दुख-दर्द साझा किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हादसे के बारे में मुख्यमंत्री को पता चला, तो उन्होंने दुख प्रकट किया। इसके साथ ही सर्च आपरेशन के लिए तत्काल एक्सपर्ट टीम लगाने के निर्देश दिए थे। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था। ब्रीफिग के दौरान ही तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया था। ग्रामीणों ने मंत्रियों को बताया कि सभी मरने वालों की उम्र 20 से 16 वर्ष के बीच थी। हादसे से गांव बेहद गमजदा है। दो दिनों तक तो चूल्हे भी नहीं जले। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार इस दुख घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष पवन तरार  आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...