Monday, September 23, 2019

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं का देवबंद तहसील पर धरना प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं का देवबंद तहसील पर धरना प्रदर्शन




रिपोर्ट- राहत सिद्दीकी, सहारनपुर 


भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने जिला सहारनपुर तहसील देवबंद में मीटिंग संपन्न हुई। संचालन युवा मंडल महासचिव खलीक त्यागी, अध्यक्षता सोनू ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी, जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी के आदेश अनुसार वह जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर शाह आलम के दिशा निर्देश अनुसार भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के तहसील अध्यक्ष देवबंद विनय कुमार के नेतृत्व मे हुई, बिजली में हो रही वृद्धि व गन्ना भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम  देवबंद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा वही युवा मंडल महासचिव के नेतृत्व में एक्शन दफ्तर में धरना प्रदर्शन किया गया। 


युवा मंडल महासचिव ने कहा है कि किसानों पर हो रहा उत्पीड़न भारतीय किसान यूनियन अम्बावता किसी भी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगा। धरना प्रदर्शन में एक्शन दिनेश कुमार जैन ने सभी किसान को आश्वासन दिया है, सभी किसानों  की समस्या का समाधान होगा, एक्शन के इस अश्रवासन पर किसानों ने धरना प्रदर्शन संपन्न किया। धरना में मौजूद किसान व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 युवा मंडल महासचिव खलीक त्यागी, तहसील अध्यक्ष विनय कुमार एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू पुरकाजी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सलीम त्यागी, पुरकाजी मोमिन प्रधान, बचीटी युवा ग्राम अध्यक्ष मुशाहिद, मुखिया बचीटी मोमीन त्यागी, ग्राम प्रधान हाफिज नईम, आबाद राजा, सलमान मिस्त्री, सोनू कुमार, सोमानी त्यागी, शराफत नेताजी, इकराम प्रधान आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...