Wednesday, September 11, 2019

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की मजलूम व बेसहारों की सेवा करते देख , गुजरात सरकार दीनदयाल ने दिया गरीबों के लिए रेन बसेरा

तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट की मजलूम व बेसहारों की सेवा करते देख , गुजरात सरकार दीनदयाल ने दिया गरीबों के लिए रेन बसेरा



गुजरात । नवसारी

गुजरात सरकार दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट को आश्रम रैन बसेरा दिया गया है। जिसमे उन गरीब, बेसहारा  मजदूर लोगों को रहने के लिए रेन बसेरा दिया जाएगा। जिनका घर परिवार नहीं हैं। महिला व व्यक्ति जो सड़क किनारे पर दुकानों के सामने अपनी रात गुजारते हैं। 


उनके लिए तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट रैन बसेरा आश्रम का आयोजन किया गया है। जहां उनको रहना खाना एवं पीने व चिकित्सा की  सुविधा भी उपलब्ध  कराई  जाएगी। उन महिला व व्यक्ति को अपने परिवार के  सदस्य की तरह तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट रखेगी।  नवसारी मैं पहली बार  रैन बसेरा की शुरुआत की गई  है। नहीं रेन बसेरे का उद्घाटन रिबन काटकर उन गरीब महिलाओं से कराया गया है। जो अपने परिवार का पालन पोषण भीख मांग कर करती है। 

वहीं तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटी बल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिदा ठाकुर ने बताया है कि हमारी संस्था एक गरीब, बेबस व मजदूर लोगों के लिए बनाई गई है। जो भी कुछ समस्या है। वह हमारी संस्था के द्वारा उसका समाधान करा सकते हैं। हम उनकी समस्या का  समाधान कराने में उनका पूरा प्रयास करेंगे। यह रेन बसेरा उन  महिला व व्यक्तियों के लिए बनाया गया है। जो दूसरों के घर की चौखट पर या किसी की दुकान के लेंटर पर अपनी रात गुजारते हैं। वह अब इस रेन बसेरे में अपनी रात गुजारे गये। जिनको खान पीन का समान भी वितरण किया जाएगा वह चिकित्सा का भी पूरा लाभ दिया जाएगा। हमारा मकसद इस संस्था से उन गरीब, मजदूर, बेबस लोगों की सहायता करने का है। जो दिन-रात हम उन गरीब लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।

No comments:

Post a Comment

संसद में राहुल गांधी द्वारा नकली हिंदुओं के पर्दाफाश से बीजेपी में घबराहट

शामली जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष अखलाक प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्या...